विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maa Behen Trailer: रेखा, जया और सुषमा... एक 'लाश' छुपाने में 'मां-बहन' को आई नानी याद, ट्रेलर है दमदार

Published: Fri, 22 May 2026 08:11 PM (GMT+05:30)

Maa Behen Trailer: अपकमिंग फिल्म मां बहन का ट्रेलर जारी हो गया है। फिल्म में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और रवि गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं।

मां बहन का ट्रेलर हुआ जारी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

मां बहन का ट्रेलर हुआ जारी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपकमिंग क्राइम कॉमेडी ड्रामा मां बहन (Maa Behen) का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। कुछ दिन पहले ही इस ओटीटी फिल्म (OTT Film) की अनाउंसमेंट हुई थी। अब ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

बी-टाउन की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) जियो हॉटस्टार की वेब सीरीज देशपांडे (Deshpande On Jio Hotstar) में सीरियल किलर की भूमिका निभाने के बाद फिर से क्राइम की दुनिया में एंट्री मार रही हैं। इस बार क्राइम के साथ-साथ फुल ऑन कॉमेडी भी होगी।

मां बहन का ट्रेलर

माधुरी दीक्षित की अपकमिंग फिल्म मां बहन (Maa Behen) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में कई ट्विस्ट एंट टर्न दिखाए गए हैं। मां और दो बहनें की जिंदगी में तब उथल-पुथल आ जाती है, जब उनके घर में पड़ोसी की लाश मिलती है। उसे छुपाने के लिए तीनों के पसीने छूट जाते हैं। 

few

एक लाश छुपाने में छूटे पसीने

ट्रेलर की शुरुआत मां रेखा (माधुरी), और बेटियों जया (तृप्ति डिमरी) व सुषमा (धरना दुर्गा) से होती है जो आपस में ही लड़ते रहते हैं। रेखा पर पड़ोस में रहने वाले गुप्ताजी (रवि किशन) लट्टू हैं। एक रोज उनकी जिंदगी में तूफान तब आता है, जब गुप्ता जी की लाश उन्हीं के घर में मिलती है।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

इसके बाद तीनों इस राज को दफ्न करने के चक्कर में नई मुसीबतें मोड़ लेते हैं। 2 मिनट 46 सेकंड का ट्रेलर कॉमेडी और सस्पेंस से भरा हुआ है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। 

यह भी पढ़ें- 1 घंटे 36 मिनट तक चली जिंदगी-मौत की जंग, Netflix पर सर्वाइवल थ्रिलर ने उड़ाया गर्दा

कब और कहां रिलीज होगी मां बहन मूवी?

सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी मां बहन सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। यह फिल्म 4 जून 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में माधुरी, तृप्ति, धरना, रवि के अलावा अरुनोदय सिंह और गीतांजलि कुलकर्णी भी अहम भूमिकाओं में हैं।  

यह भी पढ़ें- Netflix पर छा गई 1 घंटे 42 मिनट की ये फिल्म, OTT की नंबर-1 Comedy Drama दिमाग को कर देगी रिफ्रेश