विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTT पर रिलीज होने वाली पहली फिल्म है यह Romantic Comedy, 2 घंटे 13 मिनट की फिल्म को IMDb पर मिली धांसू रेटिंग

Published: Tue, 03 Feb 2026 04:41 PM (IST)

आज ओटीटी पर कई पुरानी और नई फिल्में मनोरंजन के लिए उपलब्ध हैं जिन्हें हम कहीं भी बैठकर एंजॉय कर ...और पढ़ें

ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्म कौन सी है?

ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्म कौन सी है?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में OTT एंटरटेनमेंट का बड़ा अड्डा बन गया है। नई से लेकर पुरानी फिल्में तक आप घर बैठे ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं। थिएटर के बाद तो अधिकतर फिल्में ओटीटी पर आ ही जाती हैं लेकिन कई बार मेकर्स डायरेक्ट ओटीटी पर भी फिल्में रिलीज कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर ओटीटी पर पहली बार रिलीज होने वाली फिल्म कौन सी है?

IMDb पर मिली धांसू रेटिंग

ओटीटी पर रिलीज होने वाली पहली फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी थी जो नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आईएमडीबी (IMDb) पर 7.1 रेटिंग मिली है।

vicky (6)

यह भी पढ़ें- थिएटर के बाद OTT पर दस्तक देगी Kis Kisko Pyaar Karoon 2, कब और कहां देखें कपिल शर्मा की कॉमेडी ड्रामा?

क्या है फिल्म की कहानी?

यह एक इंडियन हिंदी-भाषा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, यह दो ऐसे लोगों की कहानी है जो मुंबई में घर ढूंढने की कोशिश करते हैं। उनके पास अकेले घर खरीदने के लिए इतने पैसे नहीं होते, इसलिए वे फायदे के लिए शादी कर लेते हैं। लड़का और लड़की दोनों दोनों एक ही बैंक में काम करते हैं और अपने घर का सपना देखते हैं, लेकिन अपनी पर्सनल जिंदगी की दिक्कतों की वजह से पीछे रह जाते हैं।

vicky (7)

लड़के की बॉस, राशि खुराना का उसके साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर है, लेकिन वह अपने पति को छोड़ने से मना कर देती है, जबकि लड़की की सगाई हो चुकी है और उसकी मां उसे घर खरीदने के सपने से लगातार रोकती रहती है। सब कुछ तब बदल जाता है जब लड़के को एक जॉइंट हाउसिंग स्कीम के बारे में पता चलता है, और वह लड़की को उसके साथ स्कीम के लिए अप्लाई करने को कहता है। वह मान जाती है और फिर शुरू होती है टेंशन कि कैसे एक बिना शादीशुदा कपल के तौर पर अपार्टमेंट खरीदने में कितनी दिक्कतें होती हैं।

vicky (1)

कौन सी है यह फिल्म

जिस फिल्म की बात की जा रही है वह है 2018 में नेटफ्लिक्स (Netflix) रिलीज होने वाली 'लव पर स्क्वायर फुट' (Love per Square Foot)। जिसमें विक्की कौशल और अंगिरा धर ने काम किया है। इस फिल्म को आनंद तिवारी ने डायरेक्ट किया है। विक्की और अंगिरा के अलावा इस फिल्म में रत्ना पाठक और सुप्रिया पाठक ने भी काम किया है।

vicky (5)

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 OTT Release: नेटफ्लिक्स नहीं इस OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी 'धुरंधर: द रिवेंज', नया होगा Spy Thriller का ठिकाना