विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

थिएटर के बाद OTT पर दस्तक देगी Kis Kisko Pyaar Karoon 2, कब और कहां देखें कपिल शर्मा की कॉमेडी ड्रामा?

Published: Mon, 02 Feb 2026 06:15 PM (IST)

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 OTT Release: कपिल शर्मा की कॉमेडी ड्रामा किस किसको प्यार करूं 2 थिएट्रिकल रन पूरा ...और पढ़ें

किस किसको प्यार करूं 2 ओटीटी रिलीज

किस किसको प्यार करूं 2 ओटीटी रिलीज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई कॉमेडी ड्रामा 'किस किसको प्यार करूं 2' अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। अपना थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी।

क्या है फिल्म कि कहानी?

'किस किसको प्यार करूं 2' में कपिल शर्मा बदकिस्मत मोहन शर्मा के रूप में वापस आ रहे हैं, जो पहली फिल्म में हुई गड़बड़ी को कई गुना बढ़ा देते हैं। एक सफल रेस्टोरेंट मालिक, मोहन गलती से अलग-अलग धर्मों की तीन महिलाओं से शादी कर लेता है, जिनमें से हर एक की अपनी उम्मीदें, गुस्सा और बड़ा परिवार है। हालांकि मोहन तीनों को अलग-अलग रखने और एक दूसरे से छुपाने की कोशिश करता है। इस बीच इंस्पेक्टर डेविड डी'कोस्टा उस पर नजर रखता है, उसे दो शादियां और धोखाधड़ी का शक होता है।

kapil (4)

यह भी पढ़ें- कपिल शर्मा की Kis Kisko Pyaar Karoon 2 की री-रिलीज कैंसिल? धुरंधर की वजह से पिट गई फिल्म

अपने वफादार लेकिन गड़बड़ करने वाले दोस्त हब्बी के लगातार चीजों को और खराब करने से, मोहन की जिंदगी गलतफहमियों, सीक्रेट मुलाकातों और भाग-दौड़ की दीवानगी में बदल जाती है। कॉमेडी एक शॉपिंग मॉल के अंदर एक रंगीन, बड़े पैमाने के क्लाइमेक्स की ओर बढ़ती है, जहां असली स्लैपस्टिक अंदाज में राज खुलते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई किस किसको प्यार करूं

12 दिसंबर को रिलीज हुई 'किस किसको प्यार करूं 2' को थिएटर में 'धुरंधर' से बड़ी टक्कर मिली और यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। 35 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 14 करोड़ के आसपास ही कमा पाई। अब देखने दिलचस्प होगा कि यह ओटीटी पर कैसा प्रदर्शन करती है।

kapil (2)

कब और कहां रिलीज होगी फिल्म

कॉमेडियन कपिल शर्मा की कॉमेडी ड्रामा 6 फरवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म में कपिल शर्मा के साथ आयशा खान, हीरा वरीना, पारुल गुलाटी और त्रिधा चौधरी ने काम किया है। फिल्म में मनजोत सिंह भी हैं। यह फिल्म 2015 में आई किस किसको प्यार करूं की सीक्वल है जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 71.6 करोड़ कमाए थे।

यह भी पढ़ें- इस दुनिया की यही प्रॉब्लम है...कॉन्ट्रोवर्सी के बीच AR Rahman का करारा जवाब, कम्यूनल बयान पर फिर दी सफाई?