विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

KD The Devil OTT Release: ओटीटी पर धाक जमाएगी ध्रुव सरजा- संजय दत्त की Crime Thriller, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

Published: Fri, 29 May 2026 09:03 AM (IST)

क्या आप सिनेमाघरों में 'KD: The Devil' देखने से चूक गए? तो कोई बात नहीं अब आप ध्रुव सरजा की ये एक्शन थ्रिलर ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं।

ओटीटी पर दस्तक देगी ध्रुव सरजा की एक्शन थ्रिलर

ओटीटी पर दस्तक देगी ध्रुव सरजा की एक्शन थ्रिलर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ध्रुव सरजा और संजय दत्त स्टारर KD: The Devil, 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। प्रेम द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब जल्द ही ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए पूरी तरह तैयार है। आइए जानते हैं फिल्म कब और कहां स्ट्रीम होगी?

क्या है फिल्म की कहानी?

केडी: द डेविल (KD: The Devil) की कहानी काली दास (KD) के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक बेफिक्र और अनपढ़ नौजवान है। वह हमेशा खुशमिजाज रहता है और अपने परिवार के प्रति उसकी वफादारी अटूट है। उसका बड़ा भाई धर्म उसे हमेशा नीचा दिखाता रहता है, ऐसे में काली बड़ा होकर 'धक देवा' को अपना आदर्श मान लेता है- एक ऐसा खूंखार डॉन जिससे पुलिस भी खौफ खाती है।

KD (2)

यह भी पढ़ें- Made In India On OTT: अनोखी कहानी के साथ OTT पर कब्जा जमाएंगे नसीरुद्दीन शाह, मेड इन इंडिया की रिलीज डेट आउट

काली की जिंदगी में एक खुशनुमा मोड़ तब आता है, जब उसे माचू लक्ष्मी से प्यार हो जाता है। एक निडर और बेबाक लड़की, जिसका बेखौफ स्वभाव काली की बेफिक्र शख्सियत के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। हालांकि, उनका यह रोमांस जल्द ही उसे धोखे के एक खतरनाक जाल में फंसा देता है; गलतफहमियों और घटनाओं की एक कड़ी के बाद, उसका परिवार सीधे तौर पर 'धक देवा' (संजय दत्त) के निशाने पर आ जाता है।

क्या काली अपने परिवार की सुरक्षा कर पाता है? क्या वह इन सबके बीच अपने प्यार को पाने में कामयाब होता है या नहीं? यह सब फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।

KD

कब और कहां देखें KD: The Devil?

KD: The Devil की स्ट्रीमिंग OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर 5 जून, 2026 से शुरू होने वाली है। इस बारे में आधिकारिक जानकारी फिल्म की टीम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए साझा की है।

KD: The Devil की कास्ट और क्रू

KD: The Devil में मुख्य भूमिकाओं में ध्रुव सरजा (Dhruv Sarja) और संजय दत्त हैं। इनके अलावा, फिल्म में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra), वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेशमा नानाय्या, जिस्शु सेनगुप्ता, पी. रवि शंकर और कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। इस फिल्म में किच्चा सुदीप और नोरा फतेही (Nora Fatehi) का कैमियो भी है।

यह भी पढ़ें- Brown on OTT: खतरनाक सीरियल किलर से भिड़ने आ रहीं Karisma Kapoor, कब और कहां देखें साइको थ्रिलर सीरीज?