EK Din On OTT: ओटीटी पर धाक जमाने आ रही जुनैद खान की रोमांटिक ड्रामा, इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
साई पल्लवी और जुनैद खान की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'एक दिन' अब ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। यह फिल्म साई पल्लवी का बॉलीवुड डेब्यू है।
-1784292584440_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साई पल्लवी (Sai Pallavi) और जुनैद खान (Junaid Khan) की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'एक दिन' (EK Din) थिएटर के बाद अब OTT पर आने के लिए तैयार है। फिल्म 1 मई , 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म मशहूर साउथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी का बॉलीवुड डेब्यू भी था।
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। यह मूवी अब Amazon Prime Video पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। सुनील पांडे के निर्देशन में बनी यह फिल्म बैंजोंग पिसानथानाकून की फिल्म 'वन डे' पर आधारित है। यह थाई रोमांटिक फिल्म अक्टूबर 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
-1784293090775.jpg)
सुनील पांडे के निर्देशन में बनी 'एक दिन' एक दिल को छू लेने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो प्यार, किस्मत और भावनात्मक रिश्तों को दिखाती है। इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं।
नेचुरल एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं साई पल्लवी
साई पल्लवी को 'प्रेमम', 'फिदा', 'लव स्टोरी' और 'अमरन' जैसी फ़िल्मों में उनकी नैचुरल एक्टिंग के लिए बहुत पसंद किया जाता है। वहीं'महाराज' से एक्टिंग की शुरुआत करने वाले जुनैद खान अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट्स के जरिए अपना करियर बना रहे हैं। 'एक दिन' में वो एक रोमांटिक लवर ब्वॉय की भूमिका में नजर आए उम्मीद है कि जनता को उनका ये अंदाज पसंद आएगा।
क्या है एक दिन की कहानी?
'एक दिन' एक लड़के दिनेश (जुनैद खान) की कहानी है, जो एक शांत स्वभाव का IT कर्मचारी है। वह अपनी सहकर्मी मीरा (साई पल्लवी) को पसंद करता है, लेकिन अपनी भावनाएं जाहिर करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। ऑफिस के काम से जापान जाने पर, दिनेश 'फॉर्च्यून बेल' के सामने दिल से दुआ करता है कि काश वह एक दिन के लिए मीरा का बॉयफ्रेंड बन सके। इसके बाद मीरा की लाइफ में ऐसा मोड़ आता है जिससे सबकुछ बिखर जाता है। यहीं से असली कहानी की शुरुआत होती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।