विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5 सीजन, 59 एपिसोड और 43 देश; Netflix की वॉर सीरीज ने दुनियाभर में उड़ाया गर्दा, IMDb पर मिली 8.3 की धांसू रेटिंग

Published: Sat, 12 Sep 2026 02:02 PM (GMT+05:30)

5 सीजन और 59 एपिसोड की इस वॉर सीरीज ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया है। यह 43 देशों की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है।

नेटफ्लिक्स पर सीरीज ने जमाया अपना साम्राज्य

नेटफ्लिक्स पर सीरीज ने जमाया अपना साम्राज्य

HighLights

  1. नेटफ्लिक्स पर सीरीज ने जमाया अपना साम्राज्य

  2. दुनियाभर में ट्रेंड कर रही वॉर सीरीज

  3. IMDb पर मिली 8.3 की धांसू रेटिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स पर इस वक्त एक सीरीज ने दुनियाभर में गर्दा उड़ा रखा है। दरअसल यह 1-2 नहीं बल्कि 43 देशों में टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। खास बात ये है कि इस सीरीज पांचवां सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है और आते ही इसने टॉप 10 में जगह बना ली है।

इस वॉर सीरीज के पहले चार एपिसोड्स को भी जबरदस्त सफलता मिली थी और अब पांचवें सीजन को भी दुनियाभर के दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं और IMDb पर इसे 8.3 की तगड़ी रेटिंग मिली है।

5 सीजन, 59 एपिसोड्स और 43 देश

नेटफ्लिक्स (Netflix) इस वॉर सीरीज ने 8 सितंबर को दस्तक दी जिसका नाम है- फौदा (Fauda)। इस वॉर सीरीज के 5 सीजन आ चुके हैं जिसमें टोटल 59 एपिसोड्स हैं और पांचवां सीजन आते ही यह दुनियाभर के 43 देशों में टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

fauda (3)

किस बारे में है सीरीज?

फौदा (Fauda) का मतलब है अराजकता या उथल-पुथल), यह इजराइली डिफेंस फोर्सेज (IDF) में अपने अनुभवों के आधार पर लियोर राज और एवी इस्साचारोफ द्वारा बनाई गई एक इजराइली टेलीविजन सीरीज है। यह मिस्ता'अरविम यूनिट के कमांडर डोरोन और उनकी टीम की कहानी है।

fauda (7)

सीरीज का पहला सीजन 2014 के गाजा युद्ध के दौरान काफ्र कासिम में फिल्माया गया था और 15 फरवरी 2015 को रिलीज हुआ था। दूसरा सीजन 31 दिसंबर 2017 को रिलीज हुआ। तीसरा सीजन गाजा पट्टी पर आधारित है और 2019 और 2020 में प्रसारित हुआ। चौथा सीजन 2023 की शुरुआत में प्रसारित हुआ और यह फौदा की दुनिया को ब्रुसेल्स, सीरिया और लेबनान तक बढ़ाता है और अब 2026 में इसका 5वां सीजन रिलीज हो गया है।

क्या है इसकी कहानी?

सीरीज का पहला सजीन डोरोन पर फोकस करता है, जो एक पूर्व 'मिस्ता रेव' (खुफिया जानकारी जुटाने के लिए अरब लोगों के भेष में काम करने के लिए प्रशिक्षित विशेष इजराइली सैनिक) है। उसे पता चलता है कि तौफीक हामेद (अबू अहमद) - हमास का वह पूर्व आतंकवादी जिसे उसने और उसकी यूनिट ने मार गिराया था - असल में जिंदा है और एक आतंकी हमले की साजिश रच रहा है।

fauda (6)

हामेद को खोजने और खत्म करने के लिए डोरोन अपनी पुरानी यूनिट में फिर से शामिल हो जाता है, जिससे घटनाओं का एक उथल-पुथल भरा सिलसिला शुरू होता है। पहले सीजन का आखिरी एपिसोड इस घटना के साथ खत्म होता है कि तौफीक का साथी वलीद अपने ही मेंटर (गुरु) की हत्या कर देता है।

पांचवें सीजन में क्या है?

पांचवां सीजन 7 अक्टूबर के हमलों की घटनाओं के दो साल बाद की कहानी है। एली (याकोव जादा-डैनियल) और सलेम (बियन एंटीर) नाम का एक बेदौइन ट्रैकर, हमास के एक ऑपरेटिव को पकड़ने के लिए मार्सिले जाते हैं, जिसने 7 अक्टूबर के हमलों के दौरान उनके रिश्तेदारों की हत्या कर दी थी। डोरोन और स्टीवन (डोरोन बेन-डेविड) को उनके सीनियर इन बागी एजेंटों को रोकने के लिए भेजते हैं, लेकिन वे उस सिस्टम के खिलाफ संघर्ष में फंस जाते हैं जिसका वे कभी हिस्सा हुआ करते थे।

इस सीजन में हमें हमास हमले की वो घटनाएं देखने को मिलेंगी जो हमने वास्तविक दुनिया में घटते हुए देखी हैं।

यह भी पढ़ें- OTT पर आते ही नंबर-1 बना ये Comedy Drama, 8 एपिसोड की सीरीज देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट