Paatal Lok Memes: विवाद के बीच जमकर शेयर हो रहे हैं 'पाताल लोक' के मीम्स, देखकर आपको भी आएगी हंसी
Paatal Lok Memes विवाद और सफलता के बीच मीमर्स अपने काम व्यस्त हैं। वह इस सीरीज़ बेहतरीन डॉयलॉग्स को निकालकर लगातार मजेदार मीम्स बना रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Paatal Lok Memes: अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज़ 'पालात लोक' रिलीज़ के बाद से ही लगातार चर्चा में है। रिलीज़ के बाद से यह लगातार ट्विटर के टॉप ट्रेंड्स में शामिल है। लोग इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। इसमें कुछ लोग सीरीज़ का तारीफ कर रहे हैं, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हैं। वहीं, कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं।
अमेज़न प्राइम वीडियो की ओरिजिनल वेब सीरीज़ के विरोध के बीच लोगों का कहना है कि इसमें धर्म विशेष लोगों को टारगेट किया गया है। वहीं, इस विवाद और सफलता के बीच मीमर्स अपने काम में व्यस्त हैं। वह इस सीरीज़ बेहतरीन डायलॉग्स को निकालकर लगातार मजेदार मीम्स बना रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चित है- ऐसा शास्त्रों में लिखा है, लेकिन मैंने वाट्सअप पढ़ा है। इसके अलावा भी कई ऐसे मीम्स हैं, जो वायरल हो रहे हैं।
#travelbloggers Everytime:#patalok pic.twitter.com/zH82sh7VV4— 🌼 पिक्काचू 🌼 (@ekta_jakhar) May 18, 2020
Papa : engineers are more creative and intelligent than doctors.
Me :kaun bola?
Papa : pic.twitter.com/hTOL2MbLoI— Anurag karn (@let_me_say1) May 16, 2020
Thor Thor Lite pic.twitter.com/KQX0weTyDz— Mohd.Anas Jamal Khan (@anasjamal786) May 17, 2020
Thank you @PrimeVideoIN for such a great series. #patalok pic.twitter.com/XZvmBWYwgV— AAKASH SHARMA (@AakashSharmaHub) May 17, 2020
Dad : Corona virus ek conspiracy hai
Me : who told you ??
Dad : pic.twitter.com/B21qDrhIQa— Quarantine Zubair (@quarantineZubi) May 17, 2020
Parents every fake news:#patalok pic.twitter.com/4wF0O8Gqzk— 🌼 पिक्काचू 🌼 (@ekta_jakhar) May 18, 2020
When Maths Teacher is still teaching even after recess bell..
Students:#patalok pic.twitter.com/31q55uKCdJ— Nishant Yadav (@lonevamp5) May 18, 2020
*My friend using redmi phone during charging....#patalok
*Mobile inner voice:- pic.twitter.com/h3d5zFm2am— Sahil000 (@Sahil00018) May 18, 2020
आपको बता दें कि इस वेब सीरीज़ को अनुष्का शर्मा ने प्रोड्यूस किया है। बतौर प्रोड्यूसर यह उनका डिजिटल डेब्यू है। वहीं, इस वेब सीरीज़ को सुदीप शर्मा ने निर्देशित किया है। सुदीप इससे पहले 'एनएच 10' और 'उड़ता पंजाब' जैसी फ़िल्में लिख चुके हैं। वेब सीरीज़ में जयदीप अहलावत, नीरज कबि और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, गुल पनाग, इश्वाक सिंह और आसिफ ख़ान जैसे एक्टर्स भी अहम भूमिका हैं।
पाताल लोक में पुलिस ऑफ़िसर हाथीराम चौधरी (जयदीप अहलावत) की कहानी दिखाई गई है। उसके हाथ पहली बार बड़ा केस लगता है। बड़े न्यूज़ एंकर संजीव मेहरा की हत्या के प्रयास में चार लोगों की गिरफ्तारी होती है। इस केस के साथ प्रोमोशन की लालच में हाथीराम गहराईयों में उतरता है। वह असली साजिशकर्ता की तलाश में लग जाता है। ऐसे में वह धीरे-धीरे फंसता जाता है। इसके आगे कहानी के लिए आपको वेब सीरीज़ देखनी पड़ेगी। वेब सीरीज़ की तारीफ क्रिटिक्स ने भी की है।