विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hunkkaar Trailer: अनीत पड्डा का दमदार अंदाज, 'बापजी' के अपराधों के खिलाफ आवाज उठाती नजर आएंगी एक्ट्रेस

Published: Thu, 10 Sep 2026 06:50 PM (IST)

अनीत पड्डा और फातिमा सना शेख अभिनीत फिल्म 'हुंकार: द रोर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें अनीत एक प्रभावशाली 'बापजी' के शोषण के खिलाफ आवाज उठाती दिखेंगी।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनीत पड्डा (Aneet Padda) और फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) की फिल्म 'हुंकार: द रोर' (Hunkkar: The Roar) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अनीत (मीनू रावत) किसी बापजी के खिलाफ आवाज उठाती हैं जिसने उनका शोषण किया होता है।

इस ड्रामा में मोहम्मद जीशान अय्यूब, अर्जुन माथुर, रघुबीर यादव और राम कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।

क्या होगी फिल्म की कहानी?

ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि मीनू माथुर पुलिस स्टेशन में एक प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु बापजी (रघुबीर यादव) के खिलाफ दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज करवाने जाती है। बापजी को सब भगवान मानते हैं और कोई उसकी बात पर विश्वास नहीं करता। जैसा कि अक्सर ऐसे मामलों में पीड़ितों के साथ होता है, शो में दिखाया गया है कि मीनू के चरित्र पर ही सवाल उठाए जाते हैं।

Aneet (1)

यहां तक कि उसके अपने पिता भी उसके इरादों पर सवाल उठाते हैं क्योंकि वह पीड़िता के जैसा अपेक्षित व्यवहार नहीं कर रही होती है।

बापजी के परिवार से मिलेगी धमकी

इसी बीच, एसीपी जसलीन सिंह सोनी (फातिमा सना शेख) आरोप की तह तक जाने की कोशिश करती हैं और बापजी को चुनौती देती हैं। उन्हें भी बापजी के खानदान और प्रभाव से धमकाया और डराया जाता है।

मोहम्मद जीशान अयूब ने फिल्म में मीनू के लॉयर का रोल प्ले किया है जबकि राम कपूर बापजी की ओर से दलीले पेश करते हैं। अर्जुन माथुर ने एक टेलीविजन पत्रकार की भूमिका निभाई है जो आरोपों की पड़ताल करता है।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?

बता दें कि अनीत पड्डा ने 'सैयारा' में अपने शानदार अभिनय से पहले ही वेब शो 'हुंकार' की शूटिंग कर ली थी। इस शो का निर्देशन करण डी कपाडिया, नित्या मेहरा और हीराज मरफतिया ने किया है, और इसका निर्माण करण डी कपाडिया और नित्या मेहरा ने किया है। फिल्म 25 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Hunkkaar OTT Release: अनीत पड्डा ने भरी 'हुंकार', सैयारा के बाद आएगी सीरीज, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

यह भी पढ़ें- JioHotstar पर होगा हल्ला, विदेश में होगी 'बिग बॉस' की 'हुंकार'; OTT पर सलमान का शो बनाएगा रिकॉर्ड?