JioHotstar पर धूम मचा रही 27 साल पुरानी फिल्म, ट्रेंडिंग में टॉपर बनी हुई है ब्लॉकबस्टर
मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर इस वक्त 27 साल पुरानी एक फिल्म जमकर ट्रेंड कर रही है।

जियो हॉटस्टार पर छाई ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
जियो हॉटस्टार पर ट्रेंडिंग में पुरानी फिल्म
29 साल पहले आई थी ये फैमिली ड्रामा
ब्लॉकबस्टर रही थी बॉलीवुड मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर हाल ही में कई नई फिल्में और वेब सीरीज को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं। लेकिन इन सबके बीच एक 27 साल पुरानी फिल्म ने अपनी जगह बनाई है और टॉप-10 में ट्रेंड कर रही है।
फैमिली ड्रामा के तौर पर ये मूवी फिलहाल जियो हॉटस्टार पर ऑडियंस की पहली पसंद बन गई है। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी पुरानी फिल्म के बारे में बात की जा रही है।
जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है ये मूवी
जिस फिल्म की इस लेख में बात की जा रही है, उसे 1999 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। मूवी की इमोशनल कहानी ने भी सभी का दिल जीता और इसी आधार पर ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म निर्माण राजश्री बैनर तले हुआ, अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां चर्चा फिल्म हम साथ-साथ (Hum Saath Saath Hain) हैं की जा रही है।
यह भी पढ़ें- थिएटर्स के बाद OTT पर 'जवानी में होगा इश्क', कब और कहां स्ट्रीम होगी Varun Dhawan की फिल्म?

निर्देशक सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी हम साथ-साथ हैं फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर ऑडियंस की पसंद बनी हुई है और मस्ट मूवी के तौर पर छाई हुई है। जिसके चलते हम साथ-साथ हैं हॉटस्टार पर नंबर-6 के पायदान पर ट्रेंड कर रही है।

बात की जाए फिल्म हम साथ-साथ हैं की तो ये अपने दौर की सबसे बेहतरीन मूवीज में से एक है। इस फिल्म में सलमान खान, मोहनिस बहल, सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, करिश्मा कपूर, निरुपा रॉय, आलोक नाथ और नीलम कोठारी जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिका अदा की।
फिल्म को इतनी अधिक लोकप्रियता मिली कि आज भी इसकी चर्चा की जाती है और फिलहाल जियो हॉटस्टार पर इसका ट्रेंड होना अपने आप में एक बड़ा सबूत है। फिल्म का जॉनर फैमिली ड्रामा था, जो उस वक्त दर्शकों का काफी रास आया था।
ब्लॉकबस्टर रही थी हम साथ-साथ हैं
अपनी शानदार और दिल को छू जाने वाली कहानी की बदौलत हम साथ-साथ हैं कमर्शियल तौर पर काफी सक्सेसफुल रही। बॉक्स ऑफिस पर इस फैमिली ड्रामा फिल्म ने नेट 40 करोड़ का कारोबार किया था और इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 70 करोड़ रही थी। जबकि फिल्म का कुल बजट 17 करोड़ रुपये था।
