विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 साल पुरानी इस Horror Mystery का आज भी नहीं है कोई तोड़, एक-एक सीन कर देता है रोंगटे खड़े

Published: Mon, 16 Mar 2026 05:54 PM (GMT+05:30)

Horror Mystery जॉनर को मूवी लवर्स खूब पसंद करते हैं और बॉलीवुड में इस जॉनर की कई फिल्में भी बनी ...और पढ़ें

15 साल पुरानी हॉरर मिस्ट्री है दहशत भरी

15 साल पुरानी हॉरर मिस्ट्री है दहशत भरी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मों का हॉरर मिस्ट्री जॉनर मूवी लवर्स के बीच काफी पॉपुलर है। आज के वक्त में कई Horror Mystery बॉलीवुड में बनती हैं और आगे भी बनती रहेगी। लेकिन 15 साल पुरानी एक हॉरर फिल्म की कहानी इतनी जबरदस्त थी कि उसका तोड़ आज भी नहीं है।

क्या है फिल्म की कहानी?

इस फिल्म की कहानी में एक लड़का, जो कि एक रियल एस्टेट एजेंट है, शिमला के पास स्थित एक शापित और भूतिया हवेली, 'Glen Manor' को बेचने के लिए वहां जाता है। उसे पता चलता है कि इस हवेली में एक दुष्ट आत्मा का साया है, जो 80 सालों से एक लड़की की आत्मा को प्रताड़ित कर रही है और उसे बंधक बनाकर रखा हुआ है। ऐसे में उस लड़की को बचाने के लिए उसे समय में पीछे (अतीत में) जाना पड़ता है।

HAUNTED

यह भी पढ़ें- 2 महीने से Netflix पर धुआं काट रही ये Spy Thriller, दुनियाभर की टॉप 10 लिस्ट में कर रही ट्रेंड

फिल्म में है ये खास और डरावनी बातें

इस फिल्म में कुछ खास बातें हैं जो कि उतनी ही डरावनी भी है, जैसे कि टाइम ट्रेवल (Time Travel)। अतीत में पीछे जाकर किसी आत्मा को किसी दूसरी बुरी आत्मा के प्रकोप से बचाना।

HAUNTED (1)

इसकी कहानी भी कुछ अलग और यूनिक है। डक के साथ थ्रिल और दहशत भरी इस मूवी को दर्शकों ने खूब पसंद आई। इतना ही नहीं इस फिल्म का म्यूजिक भी आज भी लोगों को काफी पसंद है।

कौन सी है यह फिल्म?

जिस फिल्म की बात की जा रही है वह है हॉन्टेड- 3D (Haunted – 3D) (2011) विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित एक भारतीय हॉरर-रोमांस फिल्म है। इसकी कहानी रेहान (महाअक्षय चक्रवर्ती) पर आधारित है, जो एक रियल एस्टेट एजेंट है और शिमला के पास स्थित एक शापित और भूतिया हवेली, 'Glen Manor' को बेचने के लिए वहां जाता है।

HAUNTED (4)

उसे पता चलता है कि इस हवेली में 'Iyer' नाम की एक दुष्ट आत्मा का साया है, जो 80 सालों से 'Meera' (टिया बाजपेयी) नाम की एक लड़की की आत्मा को प्रताड़ित कर रही है और उसे बंधक बनाकर रखा हुआ है; ऐसे में, मीरा को बचाने के लिए रेहान को समय में पीछे (अतीत में) जाना पड़ता है।

HAUNTED (5)

इस फिल्म को विक्रम भट्ट ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में महाक्षय चक्रबर्ती, टिया बाजपेयी, अचिंत कौर और अरिफ जकारिया जैसे कलाकारों ने काम किया है। यह फिल्म 6 मई 2011 को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

यह भी पढ़ें- Prakambanam On OTT: ओटीटी पर धमाल मचाएगी Horror Comedy, कब और कहां देखें सागर सूर्या की फिल्म?