विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2 महीने से Netflix पर धुआं काट रही ये Spy Thriller, दुनियाभर की टॉप 10 लिस्ट में कर रही ट्रेंड

Published: Sat, 14 Mar 2026 02:49 PM (GMT+05:30)

ओटीटी पर हर हफ्ते कोई ना कोई सीरीज या फिल्म रिलीज होती हैं लेकिन कुछ ही हैं जो लंबे वक्त ...और पढ़ें

नेटफ्लिक्स पर गर्दा उड़ा रही ये स्पाई थ्रिलर

नेटफ्लिक्स पर गर्दा उड़ा रही ये स्पाई थ्रिलर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई फिल्में आती जाती रहती हैं लेकिन इनमें से कुछ ही ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना पाती हैं। लेकिन एक स्पाई थ्रिलर दो महीने से भी ज्यादा वक्त से लगातार टॉप 10 में बनी हुई है। इस फिल्म ने ग्लोबली भी टॉप 10 मूवीज में जगह बनाई हुई है।

रिलीज के बाद से ही टॉप 10 में ट्रेंडिंग

यह फिल्म थिएट्रीकल रन पूरा करने के बाद जनवरी 2026 में रिलीज हुई। रिलीज के वक्त से ही फिल्म ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है और टॉप 10 में बनी हुई है।

dhuramdhar (1)

यह भी पढ़ें- Border 2 OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर गर्दा उड़ाने आ रही 'बॉर्डर 2', कब और कहां देखें Sunny Deol की वॉर ड्रामा?

क्या है फिल्म की कहानी?

यह एक जासूसी थ्रिलर (Spy Thriller) फिल्म है, जिसमें एक RAW एजेंट पाकिस्तान के कराची शहर में गुप्त रूप से जाकर एक आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ को खत्म करने का काम करता है। भारत पर हुए आतंकी हमलों के बाद, यह एजेंट कराची के हिंसक 'ल्यारी अंडरवर्ल्ड' में घुसपैठ करता है। वहां वह एक स्थानीय गैंगस्टर का भरोसा जीतकर, अंदर ही अंदर से उनके ऑपरेशन्स को नाकाम करता है।

कौन सी है यह फिल्म?

जिस स्पाई थ्रिलर की हम बात कर रहे हैं वह है- 'धुरंधर' (Dhurandhar) जो 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और तब से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टॉप 10 में कब्जा जमाए हुए है। इस वक्त फिल्म भारत में टॉप 5 में और दुनियाभर में टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

dhuramdhar (3)

इस फिल्म में रणवीर सिंह ने रॉ एजेंट का किरदार निभाया है। वहीं अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन ने सपोर्टिंग रोल निभाए हैं। इस फिल्म में सारा अर्जुन भी अहम किरदार निभा रही हैं।

dhuramdhar (4)

बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल

'धुरंधर' ने 5 दिसंबर 2025 को थिएटर में दस्तक दी थी और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करके रिकॉर्ड बनाया था।

यह भी पढ़ें- खुल गई टिकट विंडो! भारत में Dhurandhar: The Revenge की एडवांस बुकिंग शुरू, पेड प्रीव्यू से हुई छप्परफाड़ कमाई