विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बहन जैसा प्यार...'Harshad Chopda ने बताया शिवांगी जोशी के साथ क्या है उनका रिश्ता, सुनकर चौंक गए राम कपूर

Published: Wed, 22 Jul 2026 10:01 PM (IST)

हर्षद चोपड़ा ने 'लॉक अप 2' में शिवांगी जोशी के साथ अपने रिश्ते पर सफाई दी, कहा कि वह उन्हें अपनी बहन जैसा प्यार करते हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रिबेल किड नाम से मशहूर अपूर्वा मुखिजा (Apoorva Mukhija) ने हाल ही में 'लॉक अप 2' (Lock Upp 2) में वाइल्ड कार्ड एंट्री की है। फैन्स यह देखने के लिए उत्साहित थे कि अपूर्वा घर के अंदर के माहौल को कैसे संभालेंगी। हालांकि उनका पहला दिन तो ठीक-ठाक गुजरा, लेकिन एक बातचीत ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। अपूर्वा ने इस दौरान हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के कथित रिलेशनशिप के बारे में चर्चा की।

कई दर्शकों को लगा कि हर्षद ने शिवांगी को 'बहन' का दर्जा दे दिया है। जब शिल्पा शिंदे ने बार-बार दोनों को 'लव बर्ड्स' कहा, तो हर्षद का पारा चढ़ गया और उन्होंने साफ किया कि शिवांगी की मां उन पर भरोसा करती हैं और वह शिवांगी को वैसे ही प्यार करते हैं जैसे अपनी बहन को।

हर्षद ने शिवांगी को बताया अपनी बहन

हर्षद ने कहा,'उसकी (शिवांगी) मम्मी भरोसा करती है मुझपे। दोस्त हूं उसका।' जैसे ही उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की, राम कपूर बीच में बोल पड़े और कहा,'भाई बहन का रिश्ता है।' इस पर हर्षद ने फिर कहा,'अपनी बहन से जैसा प्यार करता हूं, अपनी मम्मी से जैसा प्यार करता हूं, अपने पापा जैसा करता हूं वैसा करता हूं (शिवांगी से)।' उन्होंने आगे सवाल किया, 'कभी देखा है कुछ करते हुए?'

क्या दोबारा शादी करेंगे हर्षद?

एक्टर ने आगे कहा कि अब वह 43 साल के हो गए हैं और शायद दोबारा शादी नहीं करना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि शिवांगी अभी यंग हैं और शादी के लिए उनकी सही उम्र है। दोनों के बारे में ऐसी बातें कहने से उनकी इमेज खराब हो सकती है। बाद में, हर्षद ने साफ किया कि शिवांगी का परिवार उन्हें जानता है और उन्होंने ही उनसे शिवांगी का ख्याल रखने के लिए कहा था।

वहीं कुछ यूजर्स सोशल मीडिया पर हर्षद के इस बयान का मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में कहा,'शिवांगी 'बहन-जोन' में आ गई हैं।' एक और यूज़र ने लिखा,'खुद शिवांगी और हर्षद के मुताबिक, अब वे दोनों आधिकारिक तौर पर भाई-बहन हैं!'

लॉक अप का अगला एपिसोज शाम 8 बजे शनिवार से गुरुवार प्रसारित होगा।

यह भी पढ़ें- The Lock Up 2 में होगी अपूर्वा मखीजा की एंट्री? 'रेबेल किड' के फैंस ने सोशल मीडिया पर दिखाई एक्साइटमेंट

यह भी पढ़ें- Harshad Chopda ने श्रेया कालरा को हाथों से किया गंदा इशारा; भड़के यूजर्स ने Pookie से बनाया 'मैनचाइल्ड'