विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Harry Potter OTT Release: 'हॉगवर्ट्स' की जादुई दुनिया में चलेगी हैरी पॉटर की 'छड़ी', रिलीज डेट का ऐलान

Published: Tue, 10 Nov 2026 07:05 PM (IST)

हैरी पॉटर वेब सीरीज (Harry Potter) किस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है? इसकी तारीख का ऐलान हो गया है।

हैरी पॉटर की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान। फोटो क्रेडिट- एक्स

हैरी पॉटर की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. हैरी पॉटर की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान

  2. सात सीजन में रिलीज होगी टीवी सीरीज

  3. तीन साल के इंतजार के बाद आ रही सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मों के बाद अब हैरी पॉटर (Harry Potter) टीवी सीरीज के रूप में फिर से वापसी कर रहा है। इस बार नई स्टार कास्ट हॉगवर्ट्स की दुनिया में जादू करती हुई दिखाई देगी। जब से हैरी पॉटर की टीवी सीरीज का ऐलान हुआ है, तभी से लोग इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे थे।

अब आखिरकार हैरी पॉटर टीवी सीरीज (Harry Potter TV Series) का ऐलान हो गया है। चलिए आपको बताते हैं कि हैरी पॉटर टीवी सीरीज कहां और किस तारीख को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है...

3 साल बाद आ रही टीवी सीरीज

हैरी पॉटर की अनाउंसमेंट 2023 में ही हो गई थी। तीन साल से दर्शक फिर से हैरी पॉटर की जादुई दुनिया को देखने के लिए बेताब थे। अब यह इंतजार खत्म होने वाला है। HBO ने मंगलवार को टीवी सीरीज की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। 

कब रिलीज होगी हैरी पॉटर टीवी सीरीज

हैरी पॉटर टीवी सीरीज जियो हॉटस्टार (Harry Potter On Jio Hotstar) पर स्ट्रीम होने वाली है। यह क्रिसमस के दिन यानी 25 दिसंबर को ओटीटी पर एक सरप्राइज पैकेज बनकर आने वाली है। HBO ने सोशल मीडिया पर हैरी, रॉन और हरमाइनी का पोस्टर जारी करते हुए रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की है।

 

सात सीजन में आएगी सीरीज

हैरी पॉटर टीवी सीरीज 7 सीजन में रिलीज होगी। पहला सीजन 'द सॉर्सरर्स स्टोन' पर आधारित है जिसमें 8 एपिसोड होंगे। टीवी सीरीज में पूरी स्टार कास्ट को बदल दिया गया है। हैरी पॉटर का किरदार डोमिनिक मैकलॉघलिन निभा रहे हैं। वहीं, एलास्टेयर स्टाउट और अरेबेला स्टैंटन उनके सबसे अच्छे दोस्त रॉन वीस्ली और हर्माइनी ग्रेंजर का किरदार निभाते नजर आएंगे।

सीरीज की स्टार कास्ट

इसके अलावा हॉगवर्ट्स के प्रिंसिपल अल्बस डंबलडोर के रूप में जॉन लिथगो, प्रोफेसर मैकगोनागल के रूप में जेनेट मैकटीर, प्रोफेसर स्नेप के रूप में पापा एस्सीडू, हैग्रिड के रूप में निक फ्रॉस्ट, प्रोफेसर क्विरेल के रूप में ल्यूक थैलन, आर्गस फिल्च के रूप में पॉल व्हाइटहाउस नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें- हॉगवर्ट्स की दुनिया के एक इंच और करीब ले जाएगा Harry Potter का नया ट्रेलर, दर्शकों की उत्सुकता सातवें आसमान पर

यह भी पढ़ें- 27 अगस्त से इतने दिन सिनेमाघरों में लगेगा मेला, लौट रहा है Harry Potter का जादू; रिलीज होंगे 8 पार्ट्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।