विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gullak Season 5: वैभव राज गुप्ता का 'गुल्लक' के नए सीजन से कटा पत्ता, 'मिश्रा' परिवार में 'अन्नू' बनकर आया OTT किंग

Published: Fri, 08 May 2026 07:26 PM (IST)

सोनी लिव की लोकप्रिय सीरीज 'गुल्लक' में 'अन्नू' का किरदार अदा करने वाले अभिनेता वैभव राज गुप्ता का पांचवें सीजन ...और पढ़ें

गुल्लक सीजन 5 में नहीं होंगे वैभव राज गुप्ता/ फोटो- Instagram

गुल्लक सीजन 5 में नहीं होंगे वैभव राज गुप्ता/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनी लिव (Sony Liv) की सफल सीरीज 'गुल्लक' के अभी तक चार सीजन आ चुके हैं और सभी को दर्शकों का बहुत प्यार मिला है। इस सीरीज में जहां जमील खान ने 'संतोष मिश्रा' बनकर फैंस का दिल जीता, तो वहीं गीतांजलि कुलकर्णी शो में 'शांति मिश्रा' बनीं।

वैभव राज गुप्ता का काम 'अन्नू' के रूप में दर्शकों ने काफी सराहा और हर्ष मायर 'अमन मिश्रा' बने। फैंस को सोनी लिव की सीरीज 'गुल्लक' के पांचवें सीजन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, इस बीच एक बुरी खबर ये है कि सभी के फेवरेट 'अन्नू' उर्फ वैभव राज गुप्ता 'गुल्लक सीजन 5' में नजर नहीं आने वाले हैं।

इस एक्टर ने 'अन्नू' के किरदार में वैभव को किया रिप्लेस

एक आम परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी पर आधारित सीरीज 'गुल्लक' में अब वैभव राज गुप्ता नजर नहीं आएंगे। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें 'अन्नू' के किरदार में अभिनेता अनंत वी जोशी ने पांचवें सीजन में रिप्लेस किया है। वायरल फीवर (TVF) द्वारा प्रोड्यूस इस सीरीज से जुड़ने और साथ ही 'मिश्रा' फैमिली का हिस्सा बनने पर अनंत वी जोशी ने अपनी खुशी व्यक्त की है। 'वर्जिन भास्कर' और 'ये काली-काली आंखें' जैसी सीरीज में नजर आए अनंत वी जोशी ने हाल ही में 'गुल्लक सीजन 5' के बारे में बात करते हुए कहा,

"गुल्लक हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रही है, क्योंकि मिश्रा फैमिली मुझे अपनी फैमिली की याद दिलाती है। मैं इस दुनिया का बहुत लंबे समय से फैन हूं और इसका हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत स्पेशल है।"

anant v joshi

यह भी पढ़ें- 4 सीजन, 20 एपिसोड और 'मिश्रा परिवार'; पांचवे सीजन के साथ आ रही OTT की सबसे जबरा सीरीज

अन्नू के रोमांचक सफर की होगी नई शुरुआत

अनंत वी जोशी ने आगे कहा, "अन्नू भैया के सफर में शामिल होना मेरे लिए रोमांचक अनुभव रहा है, क्योंकि यह सीजन उनकी जिंदगी के एक मैच्योर और बदलते हुए पहलू को दिखाता है।" वैभव जहां इस नए सीजन में नहीं दिखाई देंगे, तो वहीं जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, हर्ष मायर और सुनीता रजवार 'गुल्लक' के नए सीजन में नजर आएंगे।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

हाल ही में मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर 'गुल्लक' सीजन 5 में अनंत वी जोशी के जुड़ने की घोषणा की है। हालांकि, वैभव राज गुप्ता के फैंस इस नई घोषणा से निराश जरूर हुए हैं, लेकिन अनंत वी जोशी के फैंस में इस वक्त काफी खुशी है। पिछले कुछ समय में बैक टू बैक अनंत की कई सफल सीरीज रिलीज हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- OTT Release: शाहिद करेंगे 'फर्जीवाड़ा', फुलेरा में फिर बैठेगी 'पंचायत', 2026 में लौटेंगे 6 वेब सीरीज के नए सीजन