विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTT Release: शाहिद करेंगे 'फर्जीवाड़ा', फुलेरा में फिर बैठेगी 'पंचायत', 2026 में लौटेंगे 6 वेब सीरीज के नए सीजन

Published: Sat, 17 Jan 2026 04:53 PM (IST)

2026 Ott Release: फिल्मों के लिए ये साल जितना बेहतरीन होगा, उससे कई ज्यादा धमाके OTT प्लेटफॉर्म पर होने वाले ...और पढ़ें

OTT पर लौटेंगे इन 6 सीरीज के लौटेंगे नए सीजन/ फोटो- Instagram

OTT पर लौटेंगे इन 6 सीरीज के लौटेंगे नए सीजन/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 में बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओटीटी की दुनिया में भी कई बड़े धमाके होने वाले हैं। जहां सिनेमाघरों में धुरंधर 2 से लेकर टॉक्सिक, स्पिरिट और रामायण जैसी फिल्मों का कब्जा होगा, तो वहीं इस साल ओटीटी पर भी कई नई सीरीज और मूवीज आएगी।

हालांकि, ये साल ओटीटी के लिए ज्यादा खास होने वाला है, क्योंकि नेटफ्लिक्स से लेकर अमेजन प्राइम वीडियो तक पर 6पुरानी वेब सीरीज के नए सीजन आने वाले हैं। तो चलिए बिना देर किए फटाफट से देखते हैं कि आपकी फेवरेट किन-किन सीरीज के नए सीजन ओटीटी पर लौट रहे हैं।

फर्जी सीजन 2 (Farzi Season 2)

शाहिद कपूर ने साल 2023 में ओटीटी की दुनिया में वेब सीरीज 'फर्जी' से कदम रखा था। फर्जी उस साल ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लिस्ट में शामिल थी। मेकर्स ने ये पहले ही बता दिया था कि इस सीरीज का दूसरा सीजन आएगा, लेकिन कब तक इसका खुलासा नहीं हुआ था। अब 'फर्जी सीजन 2' कब आएगा इसकी जानकारी सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद कपूर की ये सीरीज इस साल के अंत तक अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो जाएगी।

स्टारकास्ट-शाहिद कपूर, विजय सेतुपति, केके मेनन
प्लेटफॉर्म- प्राइम वीडियो (Prime Video)
रिलीज- 2026

यह भी पढ़ें- 2 घंटे 17 मिनट की फिल्म में भर-भरकर सस्पेंस, 7.5 IMDb रेटिंग वाली सुपरहिट मूवी OTT पर हुई रिलीज

FARZI SEASON 2

स्कैम 2010: द सुब्रतो रॉय सागा (Scam 2010: The Subrata Roy Saga)

सोनी लिव ने स्कैम 1992 एंड स्कैम 2003 के बाद इसकी तीसरी फ्रेंचाइजी सीरीज 'स्कैम 2010: द सुब्रतो रॉय सागा' की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। इस सीरीज के निर्देशन की कमान हंसल मेहता संभालेंगे, जिसमें सहारा के संस्थापक सुब्रत के फाइनेंशियल लेन-देन और उनके राइज एंड फॉल की कहानी को विस्तार से दिखाया जाएगा।

क्रिएटर- हंसल मेहता
प्लेटफॉर्म- सोनी लिव (SonyLiv)
रिलीज - 2026

ABC

गुल्लक सीजन 5 (Gullak Season 5)

वैभव राज गुप्ता एक बार फिर से अपने परिवार के साथ दर्शकों के बीच में लौट रहे हैं। मिडिल क्लास फैमिली की जिंदगी की छोटी-छोटी जरूरतों को दिखाती गुल्लक के अब तक चार सफल सीजन आ चुके हैं। इस सीरीज हर्ष मायर, वैभव राज गुप्ता, जमील खान और गीतांजली कुलकर्णी नजर आएंगे। दैनिक जागरण से खास बातचीत में हर्ष मायर ने खुद ये कन्फर्म किया था कि गुल्लक का नया सीजन जल्द आएगा। इस साल के अंत तक इस खूबसूरत परिवार की कहानी दर्शकों के सामने होगी।

स्टारकास्ट- वैभव राज गुप्ता, हर्ष मायर, जमील खान
प्लेटफॉर्म- सोनी लिव (SonyLiv)
रिलीज- 2026 एंड

GULLAK SEASON 5

पंचायत सीजन 5 (Panchayat Season 5)

पंचायत दर्शकों की फेवरेट सीरीज में से एक है। सीरीज में 'फुलेरा' गांव की 'पंचायत' के अब तक चार सीजन आ चुके हैं और सभी को ऑडियंस का बेशुमार प्यार मिला है। जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, , रघुबीर यादव, संविका, फैसल मलिक और चंदन रॉय फिर अपने-अपने किरदार में लौटेंगे। पांचवें सीजन में 'फुलेरा' की बदलती राजनीति और अभिषेक-रिंकी की प्रेम कहानी में नया मोड़ आने की उम्मीद है।

स्टारकास्ट- जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, , रघुबीर यादव, संविका, फैसल मलिक और चंदन रॉय
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video)
रिलीज- 2026

panchayat 5 new season

मामला लीगल है सीजन 2 (Maamla Legal Hai 2)

रवि किशन एक बार वीडी त्यागी बनकर लौटने की तैयारी में हैं। मामला लीगल है का पहला सीजन 2024 में आया था और अब इसके दूसरे सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। रवि किशन के अलावा इस सीरीज में निधि बिष्ट, नायला ग्रेवाल और अनंत वी जोशी नजर आएंगे। सीजन 2 में पटपड़गंज जिला अदालत के मजेदार कानूनी मामलों को वीडी त्यागी अपने ही तरह से कोर्ट के सामने पेश करेंगे।

स्टारकास्ट- रवि किशन, निधि बिष्ट, नायला ग्रेवाल, कुशा कपिला
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
रिलीज- 2026

MAAMLA LEGAL HAI

कोहरा सीजन 2 (Kohra Season 2)

बरुण सोबती और मोना सिंह की क्राइम थ्रिलर सीरीज 'कोहरा' अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रहा है। सीजन 2 की कहानी पश्चिम बंगाल के परिवेश में बुनी गई है। इस बार हर एक नए केस में नया पात्र होगा। ये मिड ईयर में रिलीज होगी।

स्टारकास्ट- बरुण सोबती, मोना सिंह
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
रिलीज- मिड 2026

यह भी पढ़ें- Friday Releases: एंटरटेनमेंट से लबालब होगा तीसरा हफ्ता, थिएटर्स से OTT तक रिलीज होंगी 10 धांसू फिल्में और सीरीज