विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Friday OTT Releases: कुछ नया, कुछ पुराना... इस वीकेंड हिलने नहीं देंगी ये 4 फिल्में और 3 वेब सीरीज

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Thu, 08 Dec 2022 04:03 PM (GMT+05:30)

Friday OTT Releases ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस शुक्रवार कांतारा हिंदी आ रही है जिसका बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा ...और पढ़ें

Friday OTT Web Series And Films For This Weekend. Photo- Instagram
Friday OTT Web Series And Films For This Weekend. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। सिनेमाघरों में इस शुक्रवार सलाम वेंकी, मारीच और वध रिलीज हो रही हैं। सलाम वेंकी में काजोल लीड रोल में हैं, वहीं मारीच में तुषार कपूर और नसीरुद्दीन शाह मुख्य किरदारों में दिखेंगे। वध में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता लीड रोल्स में हैं।

अगर, ओटीटी की बात करें तो यहां कई दिलचस्प फिल्में और वेब सीरीज स्ट्रीम की जा रही हैं। इनमें से कुछ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं और दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अगर, ये फिल्में आपने अभी तक नहीं देखीं तो इस वीकेंड इन्हें देखने का अच्छा मौका है।  

9 दिसम्बर को आ रहीं ये फिल्में

थैंक गॉड
अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड शुक्रवार को प्राइम वीडियो पर रेंटल प्लान के तहत स्ट्रीम कर दी गयी है। दिवाली पर रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। फिल्म 199 रुपये के रेंटल पर देखी जा सकती है। 

यशोदा

अमेजन प्राइम वीडियो पर यशोदा क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सामंथा रुथ प्रभु सरोगेट मदर के लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन हरि-हरीश ने किया है। यह फिल्म 11 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मूल रूप से तेलुगु में बनी यशोदा हिंदी में भी स्ट्रीम की जा रही है। 

कांतारा हिंदी

कांतारा हिंदी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही है। कन्नड़ सिनेमा की कांतारा इस साल की सबसे सफल और चौंकाने वाली फिल्मों में शामिल है। कांतारा का लेखन निर्देशन रिषभ शेट्टी ने किया है और वो ही मुख्य अभिनेता भी हैं। फिल्म की कहानी लोककथा से प्रेरित है। 

ब्लर

ब्लर जी5 पर स्ट्रीम की जा रही है। तापसी पन्नू स्टारर इस फिल्म में गुलशन देवैया लीड रोल में हैं। यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। तापसी डबल रोल में हैं। कहानी उनकी जुड़वां बहन की आत्महत्या के बाद इसकी वजह की तलाश पर आधारित है। तापसी का यह पहला होम पोडक्शन भी है। फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है। 

ब्लैक एडम

प्राइम वीडियो पर हॉलीवुड फिल्म ब्लैक एडम स्ट्रीम हो चुकी है। यह अंग्रेजी के साथ हिंदी और दूसरी दक्षिण भारतीय भाषाओं में आ चुकी है। हालांकि, अभी रेंटल स्क्रीम के तहत ही स्ट्रीमिंग की गयी है। प्राइम ऐप पर इसे 199 रुपये कीमत के साथ देखा जा सकता है। 

9 दिसम्बर को आ रहीं ये वेब सीरीज

CAT 

रणदीप हुड्डा स्टारर कैट नेटफ्लिक्स पर आ रही है। पंजाब की पृष्ठभूमि में दिखायी गयी वेब सीरीज क्राइम थ्रिलर है, जिसकी कहानी ड्रग्स के कारोबार और मासूमों के इसके जाल में फंसने पर आधारित है। यह वयस्क सीरीज है। इसीलिए, इसके ट्रेलर को आयु प्रतिबंधित कर दिया गया है। मूल रूप से पंजाबी भाषा की इस सीरीज को हिंदी में भी स्ट्रीम किया जा रहा है। 

फाल

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फाल वेब सीरीज स्ट्रीम हो रही है। यह साइकोलॉजिल थ्रिलर सीरीज है। मूल रूप से तमिल में बनी फाल हिंदी और अन्य दक्षिण भारतीय भाषाओं में स्ट्रीम की जा रही है। इस सीरीज में तमिल एक्ट्रेस अंजलि लीड रोल में हैं। 

फाड़ू- ए लव स्टोरी

सोनी लिव पर आ रही फाड़ू ए प्रेम कहानी है। पावेल गुलाटी और संयमी खेर लीड रोल में हैं।इसका निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। सौम्य जोशी लिखित सीरीज एक ऐसे व्यक्ति की प्रेम कहानी है, जो जीरो से शुरू करके बुलंदी पर पहुंचता है।