विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTT पर दिखेगा सत्ता और सियासत का खेल, वेब सीरीज Dhaai Chaal का ट्रेलर हुआ रिलीज

Published: Mon, 16 Nov 2026 04:31 PM (GMT+05:30)

JioHotstar ने अपनी स्टूडेंट पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज 'ढाई चाल' का ट्रेलर जारी किया है।

'ढाई चाल' सीरीज का लुक  (फोटो- यूट्यूब)

'ढाई चाल' सीरीज का लुक (फोटो- यूट्यूब)

HighLights

  1. JioHotstar पर 'ढाई चाल' सीरीज का ट्रेलर जारी

  2. छात्र राजनीति और सत्ता संघर्ष की झलक दिखती है

  3. नवीन चौधरी के उपन्यास पर आधारित है सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। OTT पर जल्द ही एक बार फिर सत्ता और सियासत की बिसात बिछने वाली है। टीजर लॉन्च के बाद अब JioHotstar ने अपनी आने वाली स्टूडेंट पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज ढाई चाल का हाल ही में ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस ट्रेलर में छात्र रणनीति से लेकर दोस्ती और साजिशों की झलक नजर आई है। कैसा है ये ट्रेलर, आइए जानते हैं...

कैसा है ढाई चाल का ट्रेलर? 

'ढाई चाल' (Dhaai Chaal) सुनने पर दिमाग में सबसे पहले शतरंज का खेल याद आता है और अब यही खेल ओटीटी पर होने वाला है। हाल ही में ढाई चाल सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया है। सीरीज के ट्रेलर सत्ता के संघर्ष को दो स्तरों पर सामने लाता है। ट्रेलर में दिखता है कि किस तरह से शिक्षा मंत्री को हटाने के लिए जंग शुरू होती है।

Dhai

वहीं कैंपस में छात्र नेता मयूर भारद्वाज का सामना अपने पुराने मेंटॉर और युवा नेता राघवेंद्र शर्मा से होता है। कहानी की शुरुआत तब होती है, जब स्कूल के दोस्त मयूर, दुष्यंत और अरुण जयपुर के एक कॉलेज में एडमिशन लेते हैं। कॉलेज के पहले ही दिन हुई एक झड़प मयूर को छात्र राजनीति की दुनिया में खींच लाती है, जहां वह अपने दम पर अपनी पहचान बनाता है।

नुक्कड़ नाटकों के जरिए सामाजिक मुद्दों को उठाना और फिर छात्र राजनीति का एक नया रूप इस ट्रेलर में दिखता है और यही कहानी इसमें हमें नजर आई है।

Dhai f

सस्पेंस वाली कहानी में दमदार सितारे 

आपको बता दें कि ढाई चाल में में गगन अरोड़ा मयूर भारद्वाज, आदिल जफर खान राघवेंद्र शर्मा, अंकित सिवाच, सिकंदर बेनीवाल, राजेश कुमार राजयेश सिंह, पारितोष सैंड श्याम जोशी, अंजलि तारतारी समेत कई सितारे नजर आएंगे। ये सीरीज नवीन चौधरी के उपन्यास पर आधारित है।  

वहीं इसे रितेश शाह ने प्रोड्यूस किया है। यह सीरीज एक विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से शुरू होकर प्रदेश और देश की सत्ता तक पहुंचती है। ढाई चाल सीरीज केवल सत्ता की लड़ाई नहीं , बल्कि छात्र आंदोलन, मीडिया और राजनीति के खतरनाक गठजोड़ और इनके बीच की कहानी है।

Dhai chaal

आपको बता दें कि इस सीरीज का पहला सीजन नवीन चौधरी की ही नोवेल 'जनता स्टोर' पर आधारित था और अब दूसरा सीजन उन्हीं की किताब से इंस्पायर्ड है।

ये सीरीज 27 नवंबर से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी। इसके बाद इसके एपिसोड्स हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे Colors चैनल पर प्रसारित किए जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।