विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

13 मिनट की Short Film का एक-एक सीन कर देगा रोंगटे खड़े, YouTube पर थ्रिलर ड्रामा को मिले 27M व्यूज

Published: Tue, 13 Jan 2026 02:24 PM (IST)

कभी-कभी 2-3 घंटे की फिल्म भी दर्शकों के दिलों में जगह नहीं बना पाती और ना ही अपना मैसेज ठीक ...और पढ़ें

13 मिनट की शॉर्ट फिल्म देख आ जाएंगे आंसू

13 मिनट की शॉर्ट फिल्म देख आ जाएंगे आंसू

HighLights

  1. 13 मिनट की शॉर्ट फिल्म देख आ जाएंगे आंसू

  2. यूट्यूब पर मिले 27 मिलियन व्यूज

  3. 5 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप उनमें से हैं जिन्हें कम टाइम में अच्छी कहानी देखना पसंद है तो शॉर्ट फिल्म आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि इन फिल्मों का ना सिर्फ रनटाइम कम होता है बल्कि कम समय में ये अपना गहरा मैसेज भी छोड़ जाती है। एक ऐसी ही शॉर्ट स्टोरी आप फ्री में यूट्यूब पर या एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।

रोंगटे खड़े कर देगी फिल्म की कहानी

इस शॉर्ट फिल्म (Short Film) की शुरुआत में एक कमरे में तकरीबन 15-20 औरतें और लड़कियां बैठी हुई नजर आती हैं और सभी रेप विक्टिम (Rape Victim) हैं। तभी एक दरवाजे पर कोई दस्तक देता है लेकिन सी उस गेट को खोलने से मना कर देती हैं। क्योंकि उस कमरे और ज्यादा जगह नहीं है।

devi

यह भी पढ़ें- यामी गौतम की Haq देख Karan Johar को क्यों हुआ अफसोस? बोले- 'मैं इतने सालों में किसी...'

एक-एक करके सभी दर्द की दास्तां बयां करती हैं और बताती हैं कि वे इस घर में रहना डिजर्व करती हैं। वे एक-दूसरे से इस बात पर झगड़ा करने लगती हैं आखिर कौन इस कमरे से बाहर जाएगा जिससे नया मेंबर अंदर आ सके। किसी के साथ डोमेस्टिक रेप हुआ होता है तो किसी को रेप करके हाईवे पर छोड़ दिया जाता है, किसी के साथ गैंगरेप होता है तो किसी को अपने ही पति के हाथों इस दर्द का सामना करना पड़ता है।

devi (1)

आखिर में सब दरवाजा खोलने को राजी हो जाती है क्योंकि आखिरकार बाहर भी एक रेप विक्टिम ही है। लेकिन जैसे ही दरवाजा खुलता है सबके होश उड़ जाते हैं। फिल्म का क्लाईमेक्स देख आपका दिल भी दर्द से पसीज जाएगा और कहानी का मैसेज सीधे आपके दिल और दिमाग पर बैठ जाएगा।

फिल्म की कास्ट

इस शॉर्ट फिल्म की कास्ट में काजोल, नेहा धूपिया, श्रुति हासन, शिवानी रघुवंशी, यशस्विनी, नीना कुलकर्णी, रमा जोशी जैसे कलाकारों ने काम किया है।

devi (4)

कौन सी है यह शॉर्ट फिल्म

जिस शॉर्ट फिल्म की बात की जा रही है वह है देवी (Devi)। इस फिल्म को प्रियंका बैनर्जी ने डायरेक्ट किया है और यह 2 मार्च 2020 को रिलीज हुई थी। अब तक यूट्यूब पर इसे 27 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें- 1 घंटे 46 मिनट की फ्लॉप सस्पेंस थ्रिलर Prime Video पर बन गई नंबर-1, ओटीटी पर आते ही निकली मस्ट वॉच