विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

3 सीजन, 29 एपिसोड... 8 सालों से OTT पर क्राइम थ्रिलर का भौकाल, नए सीजन से मचेगा हाहाकार!

Published: Thu, 30 Jul 2026 01:32 PM (IST)

OTT पर 8 सालों से राज कर रही क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज जल्द ही नए सीजन के साथ लौटने वाली है। सीरीज के तीन सीजन सुपरहिट रहे हैं।

आ रहा ओटीटी की हिट सीरीज का नया सीजन। फोटो क्रेडिट- एक्स

आ रहा ओटीटी की हिट सीरीज का नया सीजन। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर 8 सालों से राज कर रही एक टॉप रेटेड वेब सीरीज के नए सीजन पर बड़ा अपडेट आया है। कुर्सी की भूख और खून-खराबा से भरी इस क्राइम थ्रिलर ने तीन सीजंस के साथ दर्शकों को एंटरटेन कया और अब चौथे सीजन की तैयारी हो गई है।

हम बात कर रहे हैं मिर्जापुर (Mirzapur) की। 2018 में पहले सीजन के साथ ही क्राइम थ्रिलर ने ओटीटी पर कब्जा कर लिया था। इस सीरीज की कामयाबी का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि तीन सुपरहिट सीजन के बाद इस पर एक फिल्म भी बन रही है जो अगले महीने बड़े पर्दे पर आ रही है।

फिल्म में छुपा है सीरीज का राज

फिल्म के तौर पर रिलीज हो रही मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie) 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर आएगी। फिल्म की रिलीज से पहले वेब सीरीज के चौथे सीजन पर बड़ा अपडेट आया है। फिल्म और इस सीरीज के निर्देशक गुरमीत सिंह ने फिल्म से जुड़ी जानकारियां गोपनीय रखी हैं, क्योंकि उसका वास्ता मिर्जापुर वेब सीरीज के चौथे सीजन से हो सकता है।

 

क्या होगी चौथे सीजन की कहानी?

गुरमीत ने कहा कि चौथे सीजन की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। फिलहाल मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं कि इसकी लिखाई जारी है और हम सभी इसके लिए उत्साहित हैं। इसकी पूरी कहानी का केंद्र फिल्म है। इसलिए यह बताना मेरे लिए कठिन है कि आगे क्या होने वाला है। फिलहाल हमारा पूरा ध्यान फिल्म पर है।

mirzapur

जल्द शुरू कर सकते हैं शूटिंग

चौथे सीजन के शूटिंग शेड्यूल की चुनौतियों को लेकर आगे गुरमीत सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी स्टार कास्ट के साथ हर चीज की योजना काफी पहले से बनानी पड़ती है। हम खुद को इन बातों में नहीं उलझा रहे हैं, क्योंकि हमारा पूरा ध्यान फिल्म पर है। जैसे ही फिल्म दर्शकों को सौंप दी जाएगी, उसके बाद चौथे सीजन को लेकर तैयारियां तेजी पकड़ेगी। मेरा अगला प्रोजेक्ट मिर्जापुर 4 ही है। 

यह भी पढ़ें- OTT पर छाई 8 एपिसोड की नई सीरीज, IMDb से मिली है 7.1 रेटिंग; बेस्ट सेलर बुक पर है बेस्ड

यह भी पढ़ें- OTT पर सुपर-डुपर हिट निकली 6 एपिसोड की ये साइबर थ्रिलर, IMDb से मिली 7.8 रेटिंग; आएगा दूसरा सीजन?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।