विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTT पर आते ही छा गई 2 घंटे 30 मिनट की Comedy Movie, बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप होकर भी ऑनलाइन बनी मस्ट वॉच

Published: Sat, 04 Jul 2026 11:32 AM (IST)

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई शानदार रेटिंग वाली कॉमेडी फिल्म (Comedy Film) अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा रही है।

ओटीटी पर छाई कॉमेडी फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

ओटीटी पर छाई कॉमेडी फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों से उतरकर एक कॉमेडी फिल्म अब घर-घर में मनोरंजन परोसने आ गई है। इस फिल्म को भले ही बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक न आए हों, लेकिन ओटीटी पर आते ही यह फिल्म 24 घंटे के अंदर ही छा गई है।

2 घंटे 30 मिनट की ये फिल्म फुल फैमिली ड्रामा है। इसको लेकर खास बज नहीं था। यही वजह थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी खास नहीं चली। मगर ओटीटी पर इसे इतनी देखी जा रही है कि अब धीरे-धीरे नंबर-1 की कुर्सी हथियाने की फिराक में आगे बढ़ रही है।

कॉमेडी फिल्म का जलवा

इस फिल्म में दिग्गज कलाकारों और कॉमेडी किंग से सजाया गया है। कहानी और सीन्स आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो है 'दादी की शादी' (Daadi Ki Shaadi)।

8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'दादी की शादी' में नीतू कपूर, कपिल शर्मा, योगराज सिंह, सादिया खातिब जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म से रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहमी ने अपना एक्टिंग डेब्यू किया। फिल्म चर्चा में थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।

Daadi Ki Shaadi Movie

'दादी की शादी' का कलेक्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर आशीष आर मोहन ने 'दादी की शादी' को बनाने में करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए थे, लेकिन फिल्म एक महीने बाद भी अपना बजट वसूल नहीं कर पाई। सैकनिल्क की मानें तो फिल्म अपना लाइफटाइम कलेक्शन वर्ल्डवाइड सिर्फ 8.47 करोड़ रुपये ही कर पाई। इस लिहाज से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

यह भी पढ़ें- तीन महीने बाद OTT पर आ रही ब्लॉकबस्टर फिल्म, 8.2 IMDb रेटिंग वाली थ्रिलर ने दी थी Dhurandhar 2 को टक्कर

'दादी की शादी' की कहानी

फ्लॉप के बावजूद 'दादी की शादी' को अच्छी रेटिंग मिली है। IMDb ने इस ढाई घंटे की कॉमेडी फिल्म को 6.8 रेटिंग दी है। फिल्म की कहानी शिमला में रह रही 72 साल की महिला विमला (नीतू कपूर) की है जिसके एक पोस्ट से गलतफहमी हो जाती है कि वह शादी कर रही है। यह खबर सुनते ही उसके परिवार में हंगामा मच जाता है। इससे कन्नू (सादिया खातिब) और टोनी (कपिल शर्मा) की सगाई टूटने के कगार पर पहुंच जाती है।

Comedy Film

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही 'दादी की शादी'

सिनेमाघरों से हटकर करीब दो महीने बाद 'दादी की शादी' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ गई है। यह 3 जुलाई से नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हो रही है। मात्र 24 घंटे में ही फिल्म टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है और इस वक्त चौथे पायदान पर ट्रेंड कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- Netflix पर Must Watch है 1 घंटे 45 मिनट की ये मिस्ट्री थ्रिलर, लेटेस्ट फिल्म ने OTT पर उड़ाया गर्दा