खतरनाक सस्पेंस से भरी है 144M व्यूज वाली ये Short Film, थ्रिलर ड्रामा का क्लाइमैक्स उड़ा देगा होश
YouTube पर फ्री में मौजूद इस Short Story को अब तक 144 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। थ्रिलर ड्रामा के एक-एक सीन में कूट-कूटकर सस्पेंस भरा है।
-1768550143654_m.webp)
16 मिनट 50 सेकंड की शॉर्ट स्टोरी में है खतरनाक सस्पेंस
HighLights
16 मिनट 50 सेकंड की शॉर्ट स्टोरी में है खतरनाक सस्पेंस
यूट्यूब पर मिल चुके हैं 144 मिलियन व्यूज
शॉर्ट फिल्म का क्लाइमैक्स उड़ा देगा होश
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें सस्पेंस थ्रिलर मूवीज पसंद हैं तो यह शॉर्ट फिल्म आपको जरूर पसंद आएगी। इस शॉर्ट फिल्म का एक-एक सीन सस्पेंस से भरपूर है और क्लाईमैक्स तो आपके होश उड़ा देगा।
क्या है Short Film की कहानी?
थ्रिलर ड्रामा की शुरुआत एक पार्टी से होती है जहां दो पति-पत्नी पार्टी में जाते हैं जहां पति पर एक फैमिली फ्रेंड डोरे डालने लगती है। पत्नी दोनों को साथ देख लेती है और अगले दिन उस औरत को घर पर बुला लेती है। उसके घर आते ही उसे ठंडा पिलाया जाता है और पकोड़े के साथ चटनी परोसी जाती है जो काफी टेस्टी होती है।
-1768550395144.png)
जब फैमिली फ्रेंड उस चटनी की रेसिपी पूछती है तो पत्नी कहती है कि उसने घर में उगाई गई चीजों से ये चटनी बनाई है ना कि बाहर से खरीदी गई चीजों से। पकोड़े और चटनी के साथ पत्नी, फैमिली फ्रेंड को एक कहानी सुनाती है जो आपको भी उस फ्लो से बांधे रखती है। एक कहानी के अंदर के कहानी ज्यादा सस्पेंस भरी लगती है। कहानी के आखिर में जब पता चलता है कि घर में इतनी सारी चीजें कैसे उगाई ज रही हैं तो फैमिली फ्रेंड के होश उड़ जाते हैं। शॉर्ट फिल्म का क्लाइमैक्स हैरान करने वाला है।
-1768550412524.png)
कौन सी है यह Short Film
इस शॉर्ट फिल्म का नाम है 'चटनी'(Chutney)। जिसमें टिस्का चोपड़ा, आदिल हुसैन और रसिका दुग्गल ने लीड रोल निभाया है। इस शॉर्ट फिल्म का रन टाइम 16 मिनट 50 सेंकड है। शॉर्ट फिल्म को YouTube पर अब तक 144 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसे IMDb पर 7.7 की रेटिंग मिली हुई है। इस फिल्म को ज्योति कपूर दास ने डायरेक्ट किया है और यह 16 नवंबर 2016 में रिलीज हुई थी।
-1768550422236.png)
