यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Inspector Zende से पहले इन सीरीज में दिखी थी चार्ल्स शोभराज की कहानी, क्यों कहा जाता था उसे बिकिनी किलर?
चार्ल्स शोभराज को बिकिनी किलर के नाम से जाना जाता है। वह एक कुख्यात सीरियल किलर था। 1970 के दशक ...और पढ़ें

HighLights
- कौन था किलर चार्ल्स शोभराज
- इन सीरीज में दिखाया गया है किरदार
- बिकिनी किलर के नाम से क्यों मशहूर था चार्ल्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मों और सीरीज में आमतौर पर रियल किरदारों को लेकर कहानी बनाई जाती है। चार्ल्स शोभराज का नाम आपने कई सीरीज में सुना होगा। उनका नाम सुनाई देते ही दिमाग में एक सीरियल किलर की छवि बनती है। वह खतरनाक होने के साथ ही बेहद चालाक था। पूरी दुनिया में उसे बिकिनी किलर के नाम से जाना जाता है। अपकमिंग वेब सीरीज इंस्पेक्टर जेंडे में इस किलर की कहानी दिखाई जाएगी। आइए जानते हैं कि इससे पहले किन सीरीज में बिकिनी किलर के किरदार को दिखाया जा चुका है।
चार्ल्स शोभराज के बारे में बता दें कि साल 1970 के दशक में उसने एशिया के कई देशों में प्रयटकों की हत्या कर खौफ का माहौल बना दिया था। चार्ल्स की जिंदगी में क्राइम और सस्पेंस इतना ज्यादा था कि उनका नाम कई सीरीज में इस्तेमाल किया जा चुका है और कहानी दिखाई गई है।
ब्लैक वारंट (Black Warrant)
नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज ब्लैक वारंट में भी तिहाड़ जेल के अंदर चार्ल्स शोभराज की लाइफ से जुड़ी कहानी को दिखाया गया। इस सीरीज ने रियल-लाइफ क्रिमिनल्स की कहानी को स्क्रीन पर उतारने का काम किया। इसमें चार्ल्स का किरदार सबसे ज्यादा चर्चा में आया था।

यह भी पढ़ें- Inspector Zende OTT Release: सीरियल किलर की धरपकड़ पर मनोज बाजपेयी की इंस्पेक्टर जेंडे, ओटीटी पर कब होगी रिलीज
द सर्पेंट (The Serpent)
8 एपिसोड की यह सीरीज साल 2021 में रिलीज हुई थी। चार्ल्स शोभराज के अपराधों पर आधारित सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। इतना ही नहीं, इसकी कहानी चार्ल्स की असली जिंदगी पर आधारित है। इसमें ताहर रहीम ने चार्ल्स का रोल निभाया है, जबकि जेना कोलमैन ने उसकी पार्टनर का किरदार किया। यह सीरीज चार्ल्स के खतरनाक खेल और पुलिस से बचने की कहानी को विस्तार से दिखाती है।

मैं और चार्ल्स (Main Aur Charles)
रणदीप हुड्डा ने मैं और चार्ल्स में उनका किरदार निभाया था। इसमें चार्ल्स की जिंदगी के साथ जेल से भगाने की उसकी चाालाकी को दिखाया गया है। बता दें कि यह फिल्म उस समय काफी ज्यादा चर्चा में आई थी और इसकी कहानी को पसंद भी किया गया था।
क्यों कहा जाता था बिकिनी किलर?
चार्ल्स को बिकिनी किलर के नाम से जाना जाता था। इसके पीछे की वजह यह है कि उसके ज्यादातर शिकार विदेशी महिलाएं थीं, जो वेकेशन डेस्टिनेशन पर बिकिनी में नजर आती थीं। वह अपने शिकार को दोस्त बनाता और चालाकी से ड्रग्स देकर मर्डर करके उनकी चीजें चुरा लेता।
