विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTT पर Bridgerton 4 Part 2 की दस्तक, भारत में कब और कहां स्ट्रीम हो रहे हैं नए एपिसोड्स?

Published: Thu, 26 Feb 2026 01:01 PM (IST)

Bridgerton Season 4 Part 2 OTT Release: एक महीने बाद ब्रिजर्टन सीजन 4 का दूसरा पार्ट भी रिलीज होने वाला ...और पढ़ें

ब्रिजर्टन सीजन 4 पार्ट 2 की ओटीटी रिलीज। फोटो क्रेडिट- एक्स

ब्रिजर्टन सीजन 4 पार्ट 2 की ओटीटी रिलीज। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरहिट वेब सीरीज ब्रिजर्टन का नया सीजन (Bridgerton New Season) पहले से ही सुर्खियों में हैं। पिछले महीने ब्रिजर्टन सीजन 4 का पहला पार्ट रिलीज किया गया था और अब इसका दूसरा पार्ट भी रिलीज के लिए तैयार है।

ब्रिजर्टन सीजन 4 (Bridgerton Season 4) को दो भागों में रिलीज किया गया था। पहले पार्ट में कुल चार एपिसोड्स जारी किए गए और अब दूसरे पार्ट में भी बचे हुए चार एपिसोड्स को रिलीज किया जा रहा है। भारत में आप इसे कब और कहां देख सकते हैं, सारी डिटेल्स जानिए...

चौथे सीजन का पार्ट 2 होने वाला है स्ट्रीम

अमेरिकन रोमांटिक ड्रामा बिजर्टन एक पॉपुलर वेब सीरीज है जिसकी भारत में भी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। अभी तक इसके तीन सीजन आ चुके हैं जिन्हें काफी पसंद किया गया है। अब चौथे सीजन का दूसरा पार्ट भी बस कुछ ही देर में आने वाला है।

भारत में कब स्ट्रीम होगा ब्रिजर्टन सीजन 4 का पार्ट 2?

पहले से ही तय हो गया था कि ब्रिजर्टन सीजन 4 का पार्ट 2 (Bridgerton Season 4 Part 2 Release) आज यानी 26 फरवरी को ओटीटी पर स्ट्रीम होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो पार्ट को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भारत में करीब 1.30 pm पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- OTT पर 4 एपिसोड की Web Series ने मचाया धमाल, रिलीज होते ही नंबर वन बन गया है ये शो

Bridgerton season 4

कैसा है ब्रिजर्टन सीजन 4 का पार्ट 1?

पिछले महीने ब्रिजर्टन 4 का पार्ट 1 रिलीज किया गया था जिसमें ब्रिजर्टन परिवार के बिगड़ैल बेटे बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन (ल्यूक थॉम्पसन) की कहानी दिखाई गई थी जिसे एक मास्क गर्ल से प्यार हो जाता है। वह मास्क्ड गर्ल को ढूंढने में लग जाता है, लेकिन तभी वह एक नौकरानी के इश्क में पड़ जाता है। वही नौकरानी ही उसकी मास्क्ड गर्ल है।

Bridgerton

पहले पार्ट में दिखाया गया कि कैसे बेनेडिक्ट मास्क्ड गर्ल को ढूंढता है और नौकरानी के प्यार में पड़ जाता है। अब सेकंड पार्ट में उसे अपनी मास्क्ड गर्ल की सच्चाई का पता चलेगा। इस पार्ट में पुराने कैरेक्टर्स की भी एंट्री होने वाली है। जोनाथन बेली और सिमोन एश्ली पार्ट 2 में नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- Bridgerton Season 4 Part 1: इंतजार खत्म! ब्रिजर्टन सीजन 4 के पहले चार एपिसोड्स भारत में इस टाइम पर होंगे रिलीज