Move to Jagran APP

Bigg Boss OTT: अक्षरा सिंह ने शमिता शेट्टी का मजाक उड़ाते हुए कहा 'मौसी', उम्र को लेकर कही ये बात

अक्षरा उर्फी को बताती है कि उन्हें नहीं पता था कि शमिता 42-43 साल की है और इतने लंबे समय से इंडस्ट्री में है। अक्षरा आगे कहती है कि शमिता उनके मां की उम्र की है। उर्फी और अक्षरा दोनों इस पर हंसते हैं और शमिता मौसी कहते हैं।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Fri, 13 Aug 2021 09:10 AM (IST)
Bigg Boss OTT: अक्षरा सिंह ने शमिता शेट्टी का मजाक उड़ाते हुए कहा 'मौसी', उम्र को लेकर कही ये बात
Image Source: BIgg Boss OTT Fan page On insta

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस ओटीटी की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। शो में जहां कंटेस्टेंट टीमअप होने लगे हैं वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिनमें बिल्कुल भी नहीं बन रही। भोजपुरी ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह को शमिता शेट्टी एक आंख नहीं भा रहीं। दोनों के बीच की अनबन साफ नजर आ रही है। दोनों के बीच हाल ही में लड़ाई हुई जिसमें अक्षरा ने शमिता पर दूसरों पर हावी होने और हाई-फाई रवैया रखने का आरोप लगाया था।

अक्षरा को उर्फी जावेद के साथ शमिता के बारे में बातचीत करते हुए देखा गया। वो शमिता को 'मौसी' कहकर बुला रही थीं। अक्षरा उर्फी को बताती है कि उन्हें नहीं पता था कि शमिता 42-43 साल की है और इतने लंबे समय से इंडस्ट्री में है। अक्षरा आगे कहती है कि मोहब्बतें की एक्ट्रेस उनके मां की उम्र की है। उर्फी और अक्षरा दोनों इस पर हंसते हैं और शमिता 'मौसी' कहते हैं। वह कहती है कि चूंकि शमिता और उसकी मां एक ही उम्र के हैं, इसलिए वो उन्हें अपनी मासी कह कर बुला सकते हैं।

अक्षरा का यह भी कहना है कि शमिता को दूसरों पर हावी होने की आदत है और वह घर में होने वाली हर चीज पर नजर रखती हैं। उर्फी को भी गुस्सा आता और वो कहती है कि वह चीजों को निर्देशित करने की कोशिश करती है, 'अपने सीजन में तो हार के वह गई ना, क्या कर लिया'। अक्षरा, जो इस बात से अनजान थी कि शमिता पहले भी शो कर चुकी है, हैरान हो जाती है।

आपको बता दें कि शमिता पहली बार रियलिटी शो नहीं कर रही हैं, उन्होंने इससे पहले 2009 में बिग बॉस 3 के घर में प्रवेश किया था। वह अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की शादी में शामिल होने के लिए 34 वें दिन शो से बाहर चली गईं।