Baahubali 3 Confirm: प्रभास-अनुष्का ने 'बाहुबली 3' पर लगाई मुहर, Netflix डॉक्यूमेंट्री में कर दिया खुलासा!
प्रभास, राणा दग्गूबाती और अनुष्का शेट्टी ने हाल ही में 'बाहुबली' फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है, जिसने 'बाहुबली 3' की चर्चा तेज कर दी है।

'बाहुबली: द टॉर्चबियरर' में नजर आए प्रभास-अनुष्का
HighLights
'बाहुबली: द टॉर्चबियरर' में नजर आए प्रभास-अनुष्का
'बाहुबली 3' पर एक्टर्स ने लगाई मुहर!
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' ने भारतीय सिनेमा को दुनियाभर में एक अलग पहचान दिलाने का काम किया था। वहीं बाहुबली 2 के आखिर में बाहुबली के सिंहासन पर बैठ जाने के बाद लोगों को लगा था कि कहानी खत्म हो गई है। लेकिन अब फिल्म के लीड कलाकारों ने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दे दी है, जिससे 'बाहुबली 3' के ऑफिशियल बनने की खबर पर लगभग मुहर लग चुकी है।
'बाहुबली 3' हुई कंफर्म?
'बाहुबली 3' (Baahubali 3) को लेकर नई अटकलें तब शुरू हुईं जब डॉक्यूमेंट्री 'बाहुबली: द टॉर्चबियरर' का एक वायरल क्लिप सामने आया। इस क्लिप में प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी इस फ्रैंचाइजी की एक और फिल्म की ओर इशारा करते हुए दिखे।
यह भी पढ़ें- 'कार्तिकेय' के बाद अब होगा 'Swayambhu' का तांडव, निखिल सिद्धार्थ का ट्रांसफॉर्मेशन खड़े कर देगा रोंगटे
क्लिप में राणा कहते हैं, 'हो सकता है कि दुनिया अभी इसके लिए तैयार न हो, लेकिन बाहुबली जरूर आएगी...' इसके बाद प्रभास (Prabhas) तीन उंगलियां दिखाते हैं और मुस्कुराते हैं, जिससे अनुष्का समेत सोफे पर बैठे सभी लोग हंसने लगते हैं। यह पल फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है, खासकर इसलिए क्योंकि क्लिप इन शब्दों के साथ खत्म होती है, 'और यह विरासत जारी रहेगी'।
Bahubali 3 is Official now 🥳🥳🥳🥳 confirmed by Prabhas anna, Rana and Sweety #Prabhas #Bahubali3 pic.twitter.com/wo0qW6JCyF
— 🍿 (@Mithabhashi__) June 25, 2026
फैंस के बीच मची खलबली
इस क्लिप के वायरल होने के बाद फैंस के बीच खलबली मच गई। एक ने लिखा, 'बाहुबली 3 आधिकारिक तौर पर बन रही है! इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है। एस.एस. राजामौली (SS Rajamouli) ने प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी के साथ मिलकर पुष्टि की है कि बाहुबली 3 की आधिकारिक घोषणा जल्द ही होने वाली है'।
एक यूजर ने लिखा कि बाहुबली ने भारतीय सिनेमा को बदल दिया और कहानी कहने के तरीके, पैमाने, विजुअल्स और बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर सफलता के मामले में नए मानक स्थापित किए।
LADIES AND GENTELMAN, you're still not ready for this #bahubali3 💥#Prabhas #prabhas #bahubali #bahubalitheeternalwar #bahubali2 #ssrajamouli #bahubalithetorchbearer #netflix pic.twitter.com/ZyVykXZJce
— PRAKASH (@CHPRAKASH07) June 26, 2026
'बाहुबली' की डॉक्यूमेंट्री रिलीज
'बाहुबली' ने भारतीय सिनेमा की तस्वीर बदल दी थी। इसके 10 साल से ज्यादा समय बाद, 26 जून को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 'बाहुबली: द टॉर्चबियरर' (Baahubali: The torchbearer) रिलीज हुई। यह चार एपिसोड की एक डॉक्यूमेंट्री है जो इस फ्रैंचाइजी के बनने और इसके लंबे समय तक बने रहने वाले असर के बारे में बताती है। यह डॉक्यूमेंट्री दिखाती है कि कैसे ये यादगार फिल्में सोची गईं, बनाई गईं और कैसे इन्होंने भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्टेज तक पहुंचाया। इसमें पर्दे के पीछे के फुटेज, कास्ट के इंटरव्यू और सेट के ऐसे पल दिखाए गए हैं जो पहले कभी नहीं देखे गए।
'बाहुबली' फ्रैंचाइजी के बारे में
एस.एस. राजामौली द्वारा डायरेक्ट की गई 'बाहुबली' में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और नासिर मुख्य भूमिकाओं में थे। 2015 और 2017 में रिलीज हुई ये दो फिल्में भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फ्रैंचाइजी में से एक बन गईं और प्रभास को पैन-इंडिया स्टार बना दिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।