विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nail Polish: कोर्टरूम ड्रामा में दिखेगी अर्जुन रामपाल और मानव कौल की जोड़ी, ज़ी-5 पर रिलीज़ होगी 'नेल पॉलिश'

By Rajat SinghEdited By:
Published: Tue, 22 Sep 2020 04:15 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 04:47 PM (IST)

Nail Polish द फाइन कॉल के बाद अर्जुन रामपाल अब ज़ी-5 की अपकमिंग फ़िल्म नेल पॉलिश में नज़र आएंगे। इस ...और पढ़ें

मानव कौल- अर्जुन रामपाल (फोटो- ज़ी-5 ट्विटर)
मानव कौल- अर्जुन रामपाल (फोटो- ज़ी-5 ट्विटर)

नई दिल्ली, जेएनएन। Nail Polish: अर्जुन रामपाल ने कुछ समय पहले द फाइनल कॉल के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू किया था।  इसमें उन्होंने एक नेवी ऑफ़िसर की भूमिका निभाई थी। इसके बाद एक बार फिर वह ज़ी-5 के ओटीटी प्लटफॉर्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। ज़ी-5 ने अपकमिंग प्रोजेक्ट नेल पॉलिश की घोषणा की है। इसमें अर्जुन राम पाल, मानव कौल, रंजित कपूर और  आंनद तिवारी अहम भूमिका हैं। 

अर्जुन राम इस कोर्ट रुम ड्रामा में वकील का करिदार निभा रहे हैं। उनके किरदार का नाम सिड जयसिंह है, जो हाईप्रोफाइल लॉयर है। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस ज़ी-5 ओरिजिनल की कहानी एक मर्डर ट्रायल पर आधारित है। फ़िल्म में क्राइम के साथ-साथ कोर्ट ड्राम देखने को मिलेगा। वहीं, मानव कौल वीर सिंह का किरदार निभा रहे हैं। मनाव कौल के मुताबिक, यह चुनौतीपूर्ण और थ्रीलिंग किरदार है। ज़ी-5 ने नेल पॉलिश के कुछ सेट की तस्वीरें भी साझा की हैं। 

रामपाल ने बताया कि निर्देशक भार्गव कृष्णा के साथ काम करना काफी बेहतरीन रहा है। उन्होंने सभी अपनी लिमिट्स को पुश करने की छूट दी है। यह कुछ स्पेशल है। वहीं, मनाव कौल ने बताया है कि स्क्रिप्ट में मेरा पास पहुंती, तो इसका किरदार काफी थ्रील देने वाला था। इसके बाद उसने मुझे तुरंत अपनी ओर आकर्षित कर लिया। हालांकि हमने अभी शूटिंग शुरू की है, अर्जुन, रजित और आनंद के साथ मेरे सह-कलाकारों के रूप में काम करना शानदार रहा है। 

आपको बता दें कि फ़िल्म के निर्देशक भार्गव इससे पहले अमित साध स्टारर बैराट हाउस का निर्देशन कर चुके हैं। इसके अलावा आनंद तिवारी भी इस फ़िल्म में अहभ भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने हाल में अपनी वेब सीरीज़ बंदिश बैंडिट्स के जरिए काफी चर्चा में रहे हैं। यह देखना है कि ये जोड़ी मिलकर क्या कमाल करती है?