विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

69 साल का हीरो, जबरदस्त एक्शन और रोंगटे खड़े करने वाली वो कल्ट सीरीज; OTT पर आ रहा है थ्रिलर शोज का बाप

Published: Fri, 10 Apr 2026 07:23 PM (IST)

OTT की दुनिया में एक बार फिर से वो टीवी पर आई सीरीज आ रही है जिसे खूब प्यार मिला। ...और पढ़ें

OTT पर आ रही है वो दमदार सीरीज

OTT पर आ रही है वो दमदार सीरीज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। OTT पर आए दिन कुछ ना कुछ नया आता ही रहता है। इसी बीच वो कल्ट शो ओटीटी पर दस्तक दे रहा है, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। जी हां, एक बार फिर से ओटीटी की दुनिया में वो सीरीज आ रही है, जिसमें 69 साल के एक्टर ने अपनी एक्टिंग और एक्शन से सबका दिल जीता था।

24 के नए सीजन में दिखेंगे अनिल कपूर

अनिल कपूर (Anil Kapoor) की ब्लॉकबस्टर एक्शन-थ्रिलर सीरीज '24' की वापस हो रही है। हाल ही में इसका शानदार तरीके से ऐलान किया गया है। अनिल कपूर और जियो हॉटस्टार ने मिलकर इसकी जानकारी दी है और बताया है कि, '24' (24 Series) के दोनों सीजन के एपिसोड्स 24 अप्रैल से JioHotstar पर स्ट्रीम किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Subedaar में 'जूतों' से पिटने वाले सीन पर पंचायत के प्रह्लाद चा बोले- 'वो काफी मुश्किल था...'

24

फैंस के उत्साह को बनाए रखने के लिए, प्लेटफॉर्म हर शुक्रवार को इस हाई-ऑक्टेन थ्रिलर के 8 एपिसोड रिलीज करेगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म (Ott Platform) ने इस सीरीज की पॉपुलैरिटी को ध्यान में रखते हुए ये किया है। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

अनिल कपूर भी हुए खुश

इसी बीच अनिल कपूर ने हाल ही में अपनी इस पॉपुलर सीरीज के ओटीटी पर वापसी को लेकर अपना एक्सपीरिएंस साझा किया है। उन्होंने बताया है कि,

"मैंने अपने करियर में कई ऐसे एक्शन और इंटेस रोल किए हैं, लेकिन '24' सीरीज मेरे लिए कभी भी सिर्फ एक शो नहीं था। यह एक ऐसा ऊर्जावान शो था जिसका कोई मुकाबला नहीं। इसकी रफ्तार, दबाव और रियल-टाइम कहानी कहने के तरीके ने मुझे एक एक्टर और कहानीकार के तौर पर हमेशा चुनौतियों के करीब रखा। यह एक ऐसा प्रोजेक्ट है जिसने मुझे बेहतरीन तरीके से परखा और यह आज भी मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं उत्साहित हूं कि यह अब JioHotstar पर आ रहा है और मैं चाहता हूं कि दर्शक उस रोमांच को एक बार फिर महसूस करें।"

Anil 24

आपको बता दें कि, '24' की वापसी ऐसे समय में हो रही है जब दर्शक तेज तर्रार और थ्रिलर कंटेंट को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। दमदार प्लॉट, स्टोरीलाइन और 'रेस अगेंस्ट टाइम' वाले फॉर्मेट की वजह से यह सीरीज उन लोगों के लिए हमेशा से पसंदीदा रही है जिन्हें 'एज-ऑफ-द-सीट' थ्रिलर पसंद हैं।

 Anil 2444

आपको यह भी बता दें कि 24 सीरीज के दोनों सीजन कलर्स चैनल पर आए थे और यश राठौर के किरदार में अनिल कपूर खूब जंचे थे। सीरीज में अनिल कपूर के साथ नील भूपालम, मंदिर बेदी, साक्षी तंवर, आशीष विद्यार्थी, अनीता राज, टिस्का चोपड़ा समेत कई एक्टर्स दोनों सीजन में नजर आए।

अनिल कपूर का ये शो अमेरिकन ड्रामा सीरीज 24 का हिंदी वर्जन था। अब सालों बाद हॉटस्टार पर सीरीज के दोनों सीजन एक साथ रिलीज हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- '6 करोड़ और...' Anil Kapoor को 18 साल बाद भी स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए मिल रहे पैसे, लाखों की हो रही कमाई