विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Subedaar में 'जूतों' से पिटने वाले सीन पर पंचायत के प्रह्लाद चा बोले- 'वो काफी मुश्किल था...'

By Deepesh PandeyEdited By: Rinki Tiwari
Published: Fri, 13 Mar 2026 10:43 AM (IST)

वेब सीरीज 'पंचायत' में अपनी सादगी और बेहतरीन अभिनय से घर- घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता फैसल मलिक ने ...और पढ़ें

सूबेदार में मुश्किल सीन पर बोले पंचायत एक्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

सूबेदार में मुश्किल सीन पर बोले पंचायत एक्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

दीपेश पांडेय, मुंबई। वेब सीरीज 'पंचायत' में प्रहलाद चा की भूमिका से मिली लोकप्रियता ने अभिनेता फैसल मलिक के लिए हिंदी सिनेमा में अवसरों के कई दरवाजे खोल दिए । 'पंचायत' के बाद उन्होंने 'डेढ़ बीघा जमीन', 'मां' और 'थामा' फिल्मों समेत कई प्रोजेक्ट किए।

हालिया प्रदर्शित अनिल कपूर अभिनीत फिल्म 'सूबेदार' (Subedaar) में वह सॉफ्टी मैया की भूमिका में नजर आए।

काम को लेकर बोले फैसल मलिक

अपने वर्तमान दौर को लेकर फैसल कहते हैं, "अब मुझे जो कहानियां मिल रही हैं, कोशिश यही रहती है कि पूरी ईमानदारी से करूं। हर काम पूरी मेहनत से करता हूं। अब जो भी हो रहा अच्छा हो हो रहा है। इससे पहले भी मैं इसी दुनिया से जुड़कर प्रोडक्शन कर रहा था। अब ज्यादा काम और प्यार मिल रहा है तो दोस्त, यार और परिवारवाले सभी को बहुत खुशी होती है।"

फैसल मलिक के पास हैं 15 स्क्रिप्ट्स

कई प्रोजेक्ट्स में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा चुके फैसल के पास अब अधिकतर ऐसी भूमिकाओं के प्रस्ताव आते हैं। इस पर वह कहते हैं, "मेरे पास अभी भी ऐसी करीब 15 स्क्रिप्ट हैं। मगर मेरे पात्र से ज्यादा कहानी अच्छी होनी चाहिए। मेरे दिमाग में अभी तक ऐसे पात्रों को इनकार करने वाली बात तो नहीं आई है। अच्छा रहेगा तो सब कर लूंगा। सिनेमा बड़ी मेहनत से बनने वाली चीज है। अगर किसी को लगता है कि मैं उनके प्रोजेक्ट में कुछ कर सकता हूं, तो मैं क्यों मना करूं।"

यह भी पढ़ें- Subedaar Teaser: राउडी अवतार में लौटे 69 साल के अनिल कपूर, दमदार लुक ने खींचा फैंस का ध्यान

प्रयागराज से एक्टर का खास कनेक्शन

फैसल मलिक प्रयागराज से हैं। प्रयागराज से अपने जुड़ाव को लेकर वे कहते हैं, "मेरी मम्मी और बहन प्रयागराज में ही रहते हैं। मैं वहां हर दो महीने में आता-जाता रहता हूं। जौनपुर मेरा ननिहाल है। जब भी काम खत्म होता है तो कुछ दिनों के लिए वहां चला जाता हूं। वहां पर अभी भी मेरे काफी दोस्त और रिश्तेदार हैं। प्रयागराज आना-जाना छोड़गा थोड़ी ना। वहां मेरा दिल बसता है।

Faisal Malik

जूते मारने वाले सीन पर बोले फैसल

फिल्म 'सूबेदार' के एक सीन में आदित्य रावल अभिनीत प्रिंस का पात्र सॉफ्टी को जूतों से मारता है। उस सीन के बारे में फैसल बताते हैं, "वो सीन काफी मुश्किल था, क्योंकि उसके बाद एक्शन शुरू होता है। उसकी शुरुआत समझौते से और अंत जूते मारने से होती है। हम काफी चर्चा करने के बाद उस सीन पर आगे बढ़े। मुझे लगता है कि वो सीन काफी सही बन पड़ा है।"

यह भी पढ़ें- Jagran Film Festival: 'प्रहलाद चाचा' से संवाद और 'द ताज स्टोरी' से फिल्मी मेले का हुआ आगाज