विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6 एपिसोड की सीरीज में दिखी प्लेन हाईजैक की खौफनाक कहानी, Smit Machchhar जैसे बहादुर ने बचाई थी सैकड़ों लोगों की जान

Published: Sat, 03 Oct 2026 04:33 PM (IST)

फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में हुए हादसे में स्मित मच्छर की बहादुर की चर्चा चारों तरफ है। इस बीच लोग कंधार अटैक को भी याद कर करे हैं।

मस्ट वॉच है नेटफ्लिक्स की यह सीरीज

मस्ट वॉच है नेटफ्लिक्स की यह सीरीज 

HighLights

  1. मस्ट वॉच है नेटफ्लिक्स की यह सीरीज

  2. सच्ची घटनाओं पर आधारित है इसकी कहानी

  3. स्मित मच्छर जैसे बहादुर ने बचाई थी सैकड़ों जानें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्मित मच्छर, एक ऐसा बहादुर जिसने अपनी जान की परवाह किए बिना एक प्लेन हादसे से 174 लोगों की जान बचाई और आज चारों तरफ उनकी तारीफ हो रही है। एक ऐसे पायलट जिन पर हमला होने के बावजूद अपनी सूझबूझ और साहस के साथ उन्होंने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

इस पूरी घटना में यूएई के अधिकारियों ने इसे एक आतंकवादी गतिविधि माना है। क्योंकि स्मित पर एक को-पायलट ने धारदार हथियार से हमला किया था। इस को-पायलट की पहचान ओमान के हमाम अल-हमामी के रूप में की गई है।

Kandahar

यह भी पढ़ें- परिणीति चोपड़ा की थ्रिलर फिल्म Reporting Live का धांसू ट्रेलर रिलीज, 'ब्राउन गोल्ड' के दलदल का पर्दाफाश करेंगी एक्ट्रेस

सच्ची घटना पर आधारित सीरीज

हालांकि इस प्लेन हाईजैकिंग की घटना ने 1999 में हुए कंधार हाईजैक की याद दिला दी। जिस पर नेटफ्लिक्स (Netflix) ने सीरीज भी बनाई है- IC 814: The Kandahar Hijack)। जिसकी कहानी सच्ची घटना पर आधारित है।

Kandahar (5)

6 एपिसोड में दिखी बहादुरी की कहानी

1999 में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर, यात्री काठमांडू, नेपाल में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 814 में सवार हुए। जब विमान नई दिल्ली के लिए अपनी नियमित दूरी की उड़ान भर रहा था, तभी पांच पाकिस्तानी आतंकवादियों ने विमान पर कब्जा कर लिया और भारतीय जेल में बंद आतंकवादियों को रिहा करने की मांग की। IC 814 ने अमृतसर, लाहौर और दुबई में कई पड़ाव लिए और अंत में अफगानिस्तान के कंधार पहुंची।

Kandahar (1)

यह 6-एपिसोड की सीरीज, फ्लाइट कैप्टन देवी शरण और पत्रकार श्रींजॉय चौधरी की लिखी किताब 'फ्लाइट इनटू फियर: द कैप्टन्स स्टोरी' पर आधारित है। सीरीज में कैप्टन का नाम बदलकर 'शरण देव' कर दिया गया है। फ्लाइट क्रू के दूसरे सदस्यों के नाम भी बदल दिए गए और उनकी जगह काल्पनिक नाम इस्तेमाल किए गए।

कंधार हाईजैक का हीरो बनकर उभरे कैप्टन

इस हाईजैक का सबसे बड़ा हीरो कैप्टन देवी शरण थे। आतंकवादियों ने उनकी गर्दन पर बंदूक रखी हुई थी लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी सूझबूझ से स्थिति को संभाला। उनके साथ ही को-पायलट, कैबिन क्रू और एयर होस्टेस ने भी 8 दिनों तक चले इस खौफनाक हादसे में यात्रियों को संभाला।

Kandahar (6)

सीरीज के बारे में

'IC 814: द कंधार हाईजैक' 2024 में रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर टेलीविजन सीरीज है जो 1999 में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 814 के हाईजैक पर आधारित है। इसे अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है और एड्रियन लेवी और त्रिशांत श्रीवास्तव ने लिखा है।

सीरीज में विजय वर्मा (Vijay Varma), नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah), पंकज कपूर (Pankaj Kapoor), दीया मिर्जा (Dia Mirza) और अरविंद स्वामी जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें- OTT पर 'टॉपर' निकली 2 घंटे 19 मिनट की Comedy Drama, बॉक्स ऑफिस की 'डिजास्टर' फिल्म की चमक गई किस्मत