Move to Jagran APP

Evil Eye Trailer: अमेज़न प्राइम पर आ रही प्रियंका चोपड़ा जोनस की पहली हॉरर फ़िल्म, देखिए ट्रेलर

Evil Eye Trailer फ़िल्म के क्रेडिट रोल्स में प्रियंका चोपड़ा जोनस का नाम बतौर क्रिएटिव प्रोड्यूसर शामिल किया गया है। उन्होंने जेसन ब्लम के साथ इसका निर्माण किया है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 08:07 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 12:15 AM (IST)
Evil Eye Trailer: अमेज़न प्राइम पर आ रही प्रियंका चोपड़ा जोनस की पहली हॉरर फ़िल्म, देखिए ट्रेलर

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा ने अमेज़न स्टूडियो के साथ करोड़ों की एक डील साइन की थी, जिसके तहत प्रियंका अमेज़न प्राइम वीडियो के लिए कंटेंट का निर्माण करेंगी। इसी प्रोजेक्ट के तहत निर्मित प्रियंका की हॉरर फ़िल्म ईविल आई का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। प्रियंका की कम्पनी परपल पेबल्स पिक्चर्स की यह पहली इंटरनेशनल फ़िल्म है। फ़िलम 13 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।

loksabha election banner

ईविल आई एक इंडो-अमेरिकन महिला की कहानी है, जो एक ख़ूबसूरत नौजवान को डेट कर रही है। यह शख़्स परफेक्ट दिखता है, मगर युवती की मां को उसके कड़वे अतीत की याद दिलाता है। फ़िल्म में आध्यात्मिकता और अंधविश्वास की युगलबंदी है। फ़िल्म के क्रेडिट रोल्स में प्रियंका चोपड़ा जोनस का नाम बतौर क्रिएटिव प्रोड्यूसर शामिल किया गया है। उन्होंने जेसन ब्लम के साथ इसका निर्माण किया है। जेसन इससे पहले नेटफ्लिक्स के लिए घूल और बेताल पर काम कर चुके हैं। ईविल आई एंथोलॉजी फ़िल्म वेलकम टू द ब्लमहाउस का हिस्सा है। एंथोलॉजी में इसके ईविल आई के साथ Nocturne, The Lie और Black Box भी शामिल होंगी। 

ईविल आई का निर्देशन लॉस एंजेलिस के फ़िल्ममेकर्स एलन दसानी और राजीव दसानी ने किया है। प्रियंका ने जुलाई में इसकी घोषणा करते हुए बताया था कि फ़िल्म अक्टूबर में आ रही है। इसकी कहानी माधुरी शेखर के ध्वनि उपन्यास पर आधारित है।

फ़िल्म में सरिता चौधरी, सुनीता मणि, उमर मसकटी बर्नार्ड व्हाइट मुख्य किरदारों में दिखेंगे। इसके अलावा प्रियंका अमेज़न प्राइम वीडियो के लिए एक रिएलिटी शो संगीत का निर्माण कर रही हैं, जिसमें उनके पति निक जोनस भी साथ हैं। दूसरा प्रोजेक्ट एक स्पाई ड्रामा है। इस ड्राम में Richard Madden मुख्य भूमिका में होंगे, जो गेम ऑफ़ थ्रोन्स और बॉडीगार्ड में नज़र आ चुके हैं।

प्रियंका ने अमेज़न स्टूडियोज़ के साथ जब फर्स्ट लुक टीवी डील साइन की थी तब वो काफ़ी इमोशनल नज़र आयी थीं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि एक एक्टर और प्रोड्यूसर होने के नाते उन्होंने हमेशा दुनिया के सभी रचनाशील लोगों को एक साथ आने का सपना देखा है, जो भाषाई और भौगोलिक हदों से परे हो। प्रियंका ने लिखा कि 20 साल के करियर में लगभग 60 फ़िल्में करने के बाद मुझे ऐसा लग रहा है कि वो हासिल होने वाला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.