यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
AltBalaji पर रिलीज होंगी 12 नई वेब सीरीज और फिल्में, दीवाली तक होगा धूम-धड़ाका
AltBalaji ने अपने दर्शकों के लिए 12 ओरिजिनिल वेबसीरीज और फिल्में रिलीज करने का ऐलान किया है। ऐसे में आने वाले दौर में दर्शकों को जबरदस्त कंटेंट मिलने वाला है।

नई दिल्ली, जेएनएन। ओटीटी प्लेटफॉर्म AltBalaji ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए खास तैयारी की है। लगभग हर रोज नई फिल्म और शो देख रहे दर्शक अब 12 नई वेबसीरीज और फिल्में भी देख सकेंगे। इनको रिलीज करने का ऐलान कर दिया गया है।
लॉकडाउन के दौरान लोगों का भरपूर मनोरंजन करने के इरादे से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लगभग रोजाना नया वीडियो कंटेंट अपलोड किया जा रहा है। ऐसा करने में सिर्फ AltBalaji ही नहीं, बल्कि Netflix, Amazon Prime और Hotstar भी पीछे नहीं हैं।
सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार AltBalaji ने अपने दर्शकों के लिए 12 ओरिजिनिल वेबसीरीज और फिल्में रिलीज करने का ऐलान किया है। AltBalaji के सीओओ नचिकेत पंंतवैद्य ने एक इंटरव्यू में कहा है कि अगले 6 महीने दर्शकों के लिए खास होने वाले हैं। क्योंकि इस दौरान 12 नए शो रिलीज किए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- Hasmukh Review: नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज़ 'हसमुख' में क्या है ख़ास, जानें
इन तीन फिल्मों में दिशा पटानी की 'Ktina' भी है। फिल्म में अभिनेता सनी सिंह और विजय राज भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को आशिमा छिब्बर ने डायरेक्ट किया है। इसके आलवा फिल्म 'Pagglait' और 'Dolly Kitty Aur Who Chamakte Sitare' भी रिलीज होने को तैयार हैं।
लॉकडाउन खत्म होते ही इन सभी फिल्मों को फाइनल टच देकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा भी कई ओरिजिनल वेबसीरीज और टीवी शो अंडर प्रोडक्शन हैं, जिन्हें जल्द पूरा कर हर महीने समय समय पर रिलीज किया जाएगा।
