विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैम्ब्रिज जाने की होड़ और सरकारी स्कूल की अफरा-तफरी, के के मेनन की सीरीज Adarsh Baal Vidyalaya का मजेदार ट्रेलर रिलीज 

Published: Mon, 13 Jul 2026 02:20 PM (IST)

Prime Video के ओरिजिनल शो आदर्श बाल विद्यालय का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसमें अर्चना पूरन सिंह, अभिमन्यु ...और पढ़ें

आदर्श बाल विद्यालय का मजेदार ट्रेलर रिलीज

आदर्श बाल विद्यालय का मजेदार ट्रेलर रिलीज

HighLights

  1. आदर्श बाल विद्यालय का मजेदार ट्रेलर रिलीज

  2. सीरीज में हेडमास्टर बने हैं के के मेनन

  3. प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी सीरीज 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। के के मेनन की मुख्य भूमिका वाली सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' का ट्रेलर सोमवार को मेकर्स ने रिलीज किया। इस सीरीज का निर्देशन हुमांक गौर ने किया है। ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि सीरीज कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर होगी।

क्या है ट्रेलर में?

ट्रेलर में मुख्य किरदार ज्ञानेश्वर त्रिपाठी (Kay Kay Menon) से परिचय कराया गया है, जो 'आदर्श बाल विद्यालय' (Adarsh Baal Vidyalaya) नाम के सरकारी स्कूल के एक शांत-मिजाज हेडमास्टर हैं। उनकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उन्हें पता चलता है कि दिल्ली के जिन दस स्कूलों के बोर्ड रिजल्ट सबसे अच्छे होंगे, उनके हेडमास्टर्स को कैम्ब्रिज में सरकारी ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें- कोर्ट रूम ड्रामा में IKKA की भी बाप है पुरानी वेब सीरीज, 7 सालों से OTT पर बनी हुई मस्ट वॉच

इसके बाद त्रिपाठी खुद जिम्मेदारी उठाते हैं और स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए बड़े कदम उठाते हैं, लेकिन उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है क्योंकि स्टूडेंट उनकी बात मानने से इनकार कर देते हैं। यह सीरीज एक मजेदार और दिल को छू लेने वाला ड्रामा होने का वादा करती है।

मजेदार है सीरीज की कहानी

ट्रेलर एक मजेदार और यादगार सफर का वादा करता है, जिसमें उन्हें अलग-अलग तरह के टीचर, जोश से भरे स्टूडेंट, बहुत ज्यादा एक्साइटेड माता-पिता और कभी न खत्म होने वाली मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। क्या ज्ञानेश्वर 'आदर्श बाल विद्यालय' को दिल्ली के सबसे बेहतरीन स्कूलों में से एक बना पाएंगे? या फिर यह सारी अफरा-तफरी उन पर भारी पड़ जाएगी? ये सब जवाब सीरीज में ही मिलेंगे।

'आदर्श बाल विद्यालय' में अर्चना पूरन सिंह, उर्मिला देवी के किरदार में दिखेंगी। इस सीरीज में Aspirants जैसी सफल सीरीज में नजर आए नवीन कस्तूरिया भी नजर आएंगे।

सीरीज की स्टार कास्ट

अपकमिंग सीरीज में अभिमन्यु सिंह, नवीन कस्तूरिया, प्रसन्ना बिष्ट, देवेन भोजानी, अजितेश गुप्ता, अन्नपूर्णा सोनी और प्राची शाह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

'आदर्श बाल विद्यालय' का प्रीमियर 24 जुलाई को प्राइम वीडियो पर होगा। यह भारत और 240 से ज्यादा देशों में हिंदी भाषा में रिलीज की जाएगी।

यह भी पढ़ें- OTT पर आएगी 90s में हिट फिल्में देने वाले केसी बोकाड़िया की फिल्म तीसरी बेगम, रिलीज डेट का एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।