Move to Jagran APP

Netflix पर हैरी पॉटर को लेकर आतिशी मार्लेना ने किया ट्वीट, जानें- लोगों ने क्यों कर दी खिंचाई

आम आदमी पार्टी की विधायक और नेता आतिशी मार्लेना नेटफ्लिक्स पर हैरी पॉटर की उपलब्धता को लेकर ट्वीट किया। इसके बाद उन्होंने ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। जानिए क्यों..

By Rajat SinghEdited By: Published: Wed, 19 Feb 2020 03:26 PM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2020 03:38 PM (IST)
Netflix पर हैरी पॉटर को लेकर आतिशी मार्लेना ने किया ट्वीट, जानें- लोगों ने क्यों कर दी खिंचाई
Netflix पर हैरी पॉटर को लेकर आतिशी मार्लेना ने किया ट्वीट, जानें- लोगों ने क्यों कर दी खिंचाई

नई दिल्ली, जेएनएन। आम आदमी पार्टी की विधायक और नेता आतिशी मार्लेना ने नेटफ्लिक्स और 'हैरी पॉटर' को लेकर एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि उनकी भांजी नेटफ्लिक्स पर 'हैरी पॉटर' देख रही है। इस ट्वीट के कुछ ही देर बाद ट्विटर इंडिया पर हैरी पॉटर ट्रेंड करने लगा। अपने इस ट्वीट के बाद से आतिशी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं। लोगों ने जमकर उनकी खिंचाई की। 

loksabha election banner

आतिशी का ट्वीट

आतिशी मार्लेना ने मंगलवार को एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि वह अपने भांजी से नेटफ्लिक्स को लेकर बात कर रही थीं। भांजी ने कहा- मौसी, मुझे लास्ट हैरी पॉटर मूवी देखने दीजिए। इसके बाद आतिशी ने कहा- मुझे कुछ और देखना है। इस पर भांजी ने कहा- MLAs को जनता की बात सुननी पड़ती है। आतिशी ने बताया कि अब 'हैरी पॉटर' देखी जा रही है। 

क्यों हुई ट्रोल

इस ट्वीट के बाद आतिशी सोशल मीडिया यूजर्स की निगाह में आ गईं। लोगों ने कहा कि आतिशी झूठ बोल रही हैं। नेटफ्लिक्स पर 'हैरी पॉटर' उपलब्ध ही नहीं है। कुछ यूजर्स ने वीडियो शेयर किए, जिसमें यह दिखाया गया कि नेटफ्लिक्स पर हैरी पॉटर सर्च करने पर फ़िल्म नहीं दिख रही है। 

क्या नेटफ्लिक्स पर मौजूद है हैरी पॉटर

अब यह बड़ा सवाल है कि क्या हैरी पॉटर नेटफ्लिक्स पर मौजूद है? इस सवाल का जवाब- 'हां' है। हालांकि, नेटफ्लिक्स इंडिया पर हैरी पॉटर मौजूद नहीं है। स्क्रीनरेंट वेबसाइट के मुताबिक, दुनिया के कुछ देशों में 'हैरी पॉटर' सीरीज़ की आठों फ़िल्में उपलब्ध हैं। इनमें स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, फ्रांस, स्विटज़रलैंड और बैल्जियम शामिल हैं। 

कहां देख सकते हैं हैरी पॉटर

अगर आप भारत में हैं और 'हैरी पॉटर' देखने के इच्छुक हैं तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। भारत में हैरी पॉटर फ़िल्मों के ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के राइट्स अमेज़न प्राइम वीडियो के पास हैं। उस पर आप हैरी पॉटर फ्रैंचाइजी की सारी फ़िल्में देख सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.