विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yuvika Chaudhary: 'हम शादी के बाद से बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं', मां बनने की बात पर इमोशनल हुई युविका चौधरी

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Thu, 06 Jul 2023 08:15 PM (IST)

Yuvika Chaudhary युविका और प्रिंस ने साल 2018 में बड़ी ही धूम-धाम से मुंबई में शादी रचाई थी। शादी के ...और पढ़ें

yuvika chaudhary and prince narula Photo Credit Instagram
yuvika chaudhary and prince narula Photo Credit Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Yuvika Chaudhary And Prince Narula: टीवी का मोस्ट फेवरेट कपल एक्ट्रेस युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) और प्रिंस नरूला (Prince Narula) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। युविका एक्ट्रेस के साथ-साथ अब व्लॉग भी करने लगी हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं।

बेबी प्लानिंग को लेकर एक्ट्रेस ने कहीं ऐसी बात

युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने साल 2018 में बड़ी ही धूम-धाम से मुंबई में शादी रचाई थी। सोशल मीडिया पर शादी कई तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुए थे। शादी के पांच साल बीत जाने के बाद एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली प्लानिंग पर कई बातें की।

ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि, 'शादी से पहले लोग जिद करते हैं...'शादी करा लो'। उसके बाद वो आपसे पूछते हैं, 'आप कब बच्चा पैदा कर रहे हैं'। कोई नहीं पूछता कि डायमंड कब मिल रहा है। हम शादी के बाद से ही बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन यह भगवान के हाथ में है और हम उनके प्लान पर सवाल नहीं उठाते हैं।'

View this post on Instagram

A post shared by Yuvikaprincenarula🧿 (@yuvikachaudhary)

'बिग बॉस 9' में हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

इस कपल के लव स्टोरी की बात करें तो, दोनों की पहली मुलाकात 'बिग बॉस 9' में हुई थी। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद इस कपल ने एक-दूसरे को सालों तक डेट किया और फिर 14 फरवरी 2018 को प्रिंस ने युविका को शादी के लिए प्रपोज किया।

बस फिर क्या था उसी साल 12 अक्टूबर को शादी कर ली। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, युविका आखिरी बार पिछले साल क्राइम थ्रिलर साइबर वॉर वेब सीरीज रुहानियत में दिखी थी। तो वहीं, प्रिंस इन दिनों एमटीवी के सीरियल रोडीज सीजन 19 में गैंग लीडर के तौर पर नजर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ रिया चक्रवर्ती और गौतम गुलाटी भी हैं। वहीं सोनू सूद इस शो के होस्ट हैं।