Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शील्ड और मास्क तले रोमांस, ट्विटर पर हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai शो के एक सीन में मुख्य किरदार कार्तिक (मोहसिन) नायरा (शिवांगी) के हाथों में सैनिटाइज़र लगाते हैं। फिर शील्ड पहनाते हैं और इनके साथ रोमांटिक हो जाते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। इस हफ़्ते से छोटे पर्दे पर धारावाहिकों के नये एपिसोड्स का प्रसारण शुरू हो गयी है। लॉकडाउन के बाद टीवी के सबसे लम्बे चलने वाले शो यह रिश्ता क्या कहलाता है के नये एपिसोड्स में कोविड 19 एपिडेमिक की झलक नज़र आयी। मुख्य किरदारों को शील्ड और मास्क के पीछे रोमांस करते देख सोशल मीडिया में ख़ूब चटखारे लिये जा रहे हैं। यूज़र्स इसके स्क्रीनशॉट्स शेयर करके मज़ाक उड़ा रहे हैं।
दरअसल, शो के राइटर्स ने अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हुए कोरोना वायरस पैनडेमिक को कहानी में पिरोया है, ताकि कहानी को समसामयिक दिखाया जा सके। शो में किरदारों को मास्क और शील्ड लगाये हुए दिखाया गया। शो की किरदार सीता चौधरी को मास्क के साथ देखा जा सकता है।
शो के एक सीन में मुख्य किरदार कार्तिक (मोहसिन) नायरा (शिवांगी) के हाथों में सैनिटाइज़र लगाते हैं। फिर शील्ड पहनाते हैं और इनके साथ रोमांटिक हो जाते हैं।
इन दृश्यों पर कई यूज़र्स ने मज़ेदार कमेंट्स किये हैं। एक ने लिखा- मास्क उतारना ही थाली फेंकने के बराबर है। एक अन्य यूज़र ने लिखा कि हाल ही में मुझे यह रिश्ता क्या कहलाता है शो देखने का मौक़ा मिला। मेरे दिमाग में एक ही बात आयी, लॉकडाउन में तो अच्छी स्क्रिप्ट लिख लेते। राइटर्स ने क्या किया पूरे लॉकडाउन में। एक और यूज़र ने लिखा- लॉकडाउन भी यह रिश्ता क्या कहलाता है शो बंद नहीं कर पाया। एक यूज़र ने लिखा- यह रिश्ता क्या कहलाता है, वैज्ञानिक अभी भी इस सवाल का जवाब पाने की कोशिश में जुटे हैं।
Star plus is on x game mode😂 pic.twitter.com/4PMoPdQbDU— IG: Peglaake 🍺 (@Peglaake) July 14, 2020
Relationship goals. pic.twitter.com/CTXcG20cN1— Nitesh (@singh_dr) July 14, 2020
Is this what Star Plus are doing nowadays 😂😭😭😭 pic.twitter.com/l67FcWR5wm— olishaan (@olishaan) July 13, 2020
Ye Rishta Kya Kehlata Hai?
Scientists are still figuring out the answer to this question. pic.twitter.com/lZFJRfC6Y0— PUNNY (@Chinmoyee07) July 14, 2020
यह रिश्ता का प्रसारण 2009 में शुरू हुआ था। टीवी का यह सबसे लम्बा चलने वाला शो है। शो से हिना ख़ान और करन मेहरा को ख़ूब शोहरत मिली थी, जिन्होंने मुख्य किरदार निभाये थे। हिना, अक्षरा सिंघानिया के किरदार में थीं, जबकि करन ने नैतिक सिंघानिया का रोल निभाया था। अब यह किरदार मोहसिन ख़ान और शिवांगी जोशी निभा रहे हैं।