विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की एक्ट्रेस प्रणाली राठौर ने खरीदी नई कार, कीमत जानकर रह जाएगा मुंह खुला

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sat, 03 Jun 2023 09:53 PM (IST)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Updates ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में अहम भूमिका निभाने वाली प्रणाली राठोड़ ने ...और पढ़ें

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Updates, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Updates, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

नई दिल्ली, जेएनएन। Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Updates: ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आने वाली प्रणाली राठौर ने जानकारी दी है कि उन्होंने अपने लिए एक नई गाड़ी खरीदी है। प्रणाली राठौड़ राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में मुख्य भूमिका निभाती है। प्रणाली टेलीविजन इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस है। उन्होंने कई टेलीविजन शोज में अहम भूमिका निभाई है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में प्रणाली राठोड़ कौन-सी भूमिका निभाती है? 

राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा गोयनका बिरला की भूमिका निभाने के साथ ही प्रणाली राठोड़ अधिक लोकप्रियता मिली है। ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी पर सबसे ज्यादा चलने वाले टेलीविजन शो में से एक है। प्रणाली को अब हर्षद चोपड़ा के ऑपोजिट कास्ट किया गया है। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। दोनों को फैंस प्यार से 'अभीरा' कहते हैं।

प्रणाली राठौर ने अपने लिए कौन-सी नई गाड़ी खरीदी है?

अब प्रणाली राठौर ने जानकारी दी है कि उन्होंने अपने लिए नई गाड़ी खरीदी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर गाड़ी के साथ की तस्वीरें शेयर की है। उनकी बहन रुचि राठौर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है। प्रणाली राठौर को डेनिम और ब्लैक कलर की टॉप पहने देखा जा सकता है। वह गाड़ी के आगे खड़ी होकर पोज दे रही है। यह ब्लैक कलर की टाटा हैरियर है। इस गाड़ी की कीमत 15 लाख से 25 लाख रुपये के बीच है। दूसरी फोटो में वह अपने परिवार के साथ गाड़ी की पूजा करती नजर आ रही है। प्रणाली राठोड़ की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में किसकी अहम भूमिका थी?

ये रिश्ता क्या कहलाता है में हिना खान और करण मेहरा की अहम भूमिका थी। वे अक्षरा और नैतिक की भूमिका निभाते थे। इसके बाद शो में जनरेशन लीप आया और शिवांगी जोशी और मोहसिन खान इस भूमिका को निभाने लगे। अब हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ अभिमन्यु और अक्षरा की भूमिका निभाते हैं। इस शो में करिश्मा सावंत और अजय सोनी की भी अहम भूमिका है। यह सोमवार से रविवार रात 9:30 बजे टीवी पर आता है।