'ये रिश्ता क्या कहलता है' एक्टर Mohsin Khan ने किया निकाह, 'बेगम' संग शादी का वीडियो आया सामने
'ये रिश्ता क्या कहलता है' सीरियल के कार्तिक उर्फ मोहसिन खान (Mohsin Khan) ने निकाह कर लिया है जिसका वीडियो सामने आया है।
HighLights
मोहसिन खान ने किया निकाह
बेगम संग दिखाई दिए मोहसिन खान
व्हाइट ब्राइड लुक में दिखाई दीं मोहसिन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कार्तिक की भूमिका निभाकर मशहूर हुए अभिनेता मोहसिन खान (Mohsin Khan) अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
हाल ही में, मोहसिन खान ने अपनी लेडीलव के साथ निकाह कर लिया है जिसका वीडियो एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
मोहसिन खान के निकाह का वीडियो
मोहसिन खान ने 6 अक्टूबर को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी निकाह का एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि मोहसिन की बेगम साहिबा तमन्ना (Mohsin Khan Wife Tamanna) शादी के पेपर्स पर साइन करती हुई दिख रही हैं। निकाह के तुरंत बाद मोहसिन ने अपनी बेगम का घूंघट उठाया और उनका दीदार किया।
फ्लॉन्ट किया निकाह का वीडियो
इसके बाद उन्होंने बीवी को गले लगाया और फिर स्टेज पर अंगूठी पहनाकर इसे फ्लॉन्ट किया। व्हाइट ब्राइडल आउटफिट में दूल्हा-दुल्हन बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैं। इस वीडियो में कपल की आफ्टर पार्टी का वीडियो भी है, जिसमें दुल्हन ने व्हाइन कलर का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था। इस वीडियो को शेयर करते हुए मोहसिन ने कैप्शन में लिखा- 'कुबूल, कुबूल, कुबूल।'
View this post on Instagram
मोहसिन खान की शादी की तस्वीरें
इससे पहले मोहसिन खान ने अपनी वेडिंग रिसेप्शन से फोटो शेयर की थी जिसमें वह अपनी बेगम के साथ डांस करते हुए नजर आए थे। इस फोटो को एक्टर ने कैप्शन दिया था, "वो दिन माशाल्लाह।"
मोहसिन खान की इंगेजमेंट की तस्वीरें
इसी साल अगस्त के महीने में मोहसिन खान ने तमन्ना को दुनिया से इंट्रोड्यूस कराया था। उन्होंने अपनी सगाई की तस्वीर शेयर करते हुए तमन्ना की तारीफ करते हुए एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा था। उन्होंने कहा था, "या अल्लाह, तो यह कमाल की खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और सेंसिटिव लड़की जो हमेशा हंसती-मुस्कुराती और छेड़ती रहती है, उम्मीदें रखती और दुआएं मांगती है, हमेशा नाचती-गाती रहती है- वह मेरे लिए ऊपर वाले ने पहले ही तय कर दी थी।"
