विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमिताभ बच्चन के लिए ड्रेस डिजाइन कर चुके हैं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के करन मेहरा, अब जताई ये ख्वाहिश

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Fri, 08 Jul 2022 03:24 PM (IST)

ये रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक का रोल प्ले करने वाले करन मेहरा को काफी स्ट्रगल के बाद ये ...और पढ़ें

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Naitik Aka Karan Mehra
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Naitik Aka Karan Mehra

शिखा धारीवाल, मुंबई। टेलीविजन एक्टर करन मेहरा ने टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से छोटे पर्दे पर कदम रखा था। पहले ही सीरियल से करन ने छोटे पर्दे पर बहुत लंबी पारी खेली। करीब 7 सात तक उन्होंने इस शो में लीड रोल निभाया। स्टार प्लस का ये पॉपुलर शो टीआरपी के मामले में भी अव्वल नंबर ही रहा। करन, अपने पहले ही सीरियल से घर-घर में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे। हालांकि छोटे पर्दे पर एंट्री करने से पहले करन को मुंबई में करियर बनाने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े थे। करन ने डागरण से हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में खुद इस बात का खुलासा किया है।

करन बताते है कि टेलीविजन में पर्दे पर रोल मिलने से पहले वह पर्दे के पीछे वाले कई डिपार्टमेंट में काम कर चुके हैं। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग किया था और मुंबई आने के बाद उन्होंने अपने फैशन डिजाइनिंग के करियर को आगे बढ़ाते हुए स्टाइलिंग का काम शुरू किया था। स्टाइलिंग के साथ-साथ ही उन्होंने एक्टिंग के लिए भी ऑडिशन देने शुरू किए थे।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra)

फैन से जुड़े सवाल पर करन कहते हैं- मैं अमिताभ बच्चन का बहुत बड़ा फैन हूं और बचपन से उनकी ही फिल्में देखकर बड़ा हुआ हूं। जब मुंबई आया तो उनसे मिलने की तमन्ना थी और मेरी ये ख्वाहिश इतनी जल्दी पूरी हो जाएगी यह मैंने भी नहीं सोचा था। 2006 में एक काम के सिलसिले में मेरी बच्चन साहब से मुलाकात हुई थी। असल में जो बच्चन साहब की डिजाइनर थीं उनको मैं असिस्ट कर रहा था। इस दौरान बच्चन साहब का कोई ऐड शूट था। जिसके लिए मैं उस डिजाइनर के साथ एड शूट पर गया था। वहां मुझे बच्चन साहब से मिलने का मौका मिला।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra)

हालांकि एक प्रोफेशनल मुलाकात थी लेकिन उसके बावजूद भी मैं इस मीटिंग को कभी नहीं भूल सकता। करन आगे बताते है असल मे उन्हें उस ऑउटफिट के साथ पॉकेट में एक पाउच कैरी करना था तो बच्चन साहब ने मुझसे पूछा क्या यह पाउच भी कैरी करना जरूरी है। तब मैंने उनसे कहा कि आप देख लीजिए क्योंकि डिजाइनर ने तो कहा है। फिर उसके बाद उनका कोई ट्रेलर लांच था तो बच्चन साहब ने मुझे अपने डिजाइनर के साथ ट्रेलर लॉन्च के लिए भी बुलाया था।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra)

करन बात को बढ़ाते हुए आगे कहते हैं हालांकि मैंने कभी उन्हें यह नहीं बताया कि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं क्योंकि यह एक प्रोफेशनल मुलाकात थी और मुझे लगा कि मुझे काम के दौरान उनसे इस तरह बात नहीं करनी चाहिए क्योंकि फिर उनको लगता कि यह किस तरह का प्रोफेशनल आदमी है लेकिन सच बताऊं तो मैं उस दिन को आज तक भी भूल नहीं पाया हूं।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra)

फिल्मों से जुड़े सवाल पर करन कहते हैं बिल्कुल मैं फिल्मों में काम करना चाहता हूं और मैं बच्चन साहब का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। आज भी हूं और बस मेरी एक ही दिली तमन्ना है कि अगर मुझे मौका मिले तो मैं बच्चन साहब के साथ पर्दे पर स्क्रीन शेयर करना चाहूंगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।