करण पटेल ने खुद को 3 घंटे तक वैनिटी वैन में किया बंद
करण पटेल के नखरे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बार तो उनके नखरे की हद ही हो गई। ग्लिसरीन को मुद्दा बना कर उन्होंने खुद को तीन घंटों तक वैनिटी वैन में बंद कर लिया।
नई दिल्ली। टीवी शो 'ये है मोहाब्तें' में रमन भल्ला के किरदार से सुर्खियां बटोरने वाला करण पटेल इन दिनों अपने नखरों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने शो में प्रयोग की जाने वाली ग्लिसरीन को मुद्दा बनाया। इतना ही नहीं उनके नखरों का आलम ये रहा कि शूटिंग के दौरान उन्होंने खुद को करीब तीन घंटे तक वैनिटी वैन में बंद कर लिया।
फवाद खान ने इस खूबसूरत अंदाज में बताया अपनी बेटी का नाम
दरअसल हुआ कुछ यूं कि करण को शो के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण भावनात्मक सीन शूट करना था। जिसके लिए उन्होंने हमेशा की तरह ग्लिसरीन का उपयोग किया। लेकिन सीन के खत्म होने के बाद उनकी आंखों से लगातार आंसू निकल रहे थे। जिसकी जानकारी उन्होंने क्रू मेंबर को दी और आंखों की सूजन के बारे में बताया। इसके बाद वो अपनी वैनिटी वैन में गए और खुद को बंद कर लिया। क्रू मेंबर लगातार उन्हें बाहर आने के लिए मना रहे थे लेकिन वो नहीं माने।
जैकी श्रॉफ की बेटी ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी बोल्ड तस्वीर
करण ने पूरे तीन घंटे तक खुद को वैन में बंद रखा और करीब 9 बजे बाहर आए। इस दौरान उन्होंने किसी की भी कॉल का जवाब नहीं दिया। वैन से निकलने के बाद वो सीधा अपनी गाड़ी की ओर बढ़े और घर के लिए निकल गए। सेट पर मौजूद हर किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानें। करण की वजह से तीन घंटे तक शूट डिले हो गया।