शाहरुख संग काजोल भी 'बिग बॉस' में हैं आने वालीं, पर कैसे करेंगी सल्लू का सामना?
शाहरुख खान और सलमान खान के फैंस को उस पल का बेसब्री से इंतजार होगा, जब उनके ये दोनों सुपरस्टार 'बिग बॉस 9' में एक साथ नजर आएंगे। शाहरुख इस शुक्रवार को रिलीज हो रही अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दिलवाले' का प्रमोशन करने आ रहे हैं। ऐसे में चर्चा ये
नई दिल्ली। शाहरुख खान और सलमान खान के फैंस को उस पल का बेसब्री से इंतजार होगा, जब उनके ये दोनों सुपरस्टार 'बिग बॉस 9' में एक साथ नजर आएंगे। शाहरुख इस शुक्रवार को रिलीज हो रही अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दिलवाले' का प्रमोशन करने आ रहे हैं। ऐसे में चर्चा ये भी है कि इस मौके को और भी खास बनाने के लिए शाहरुख की को-स्टार काजोल भी मौजूद होंगी।
प्रपोज के बाद संजय दत्त की बेटी को दी गाली तो उन्होंने सरेआम बजा दी बैंड
अगर वाकई में ऐसा हो गया तो फैंस तो खुशी से झूम उठेंगे। तीनों सुपरस्टार्स एक साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'करण अर्जुन' में साथ नजर आए थे। शाहरुख इस वीकेंड 'बिग बॉस 9' में आने वाले हैं। सलमान के साथ हाल ही में उनके रिश्ते सुधरे हैं और दोनों फिर से दोस्त बन गए हैं। हालांकि सूत्रों की मानें तो काजोल के सलमान के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं।
हॉलीवुड फिल्म में भगवान राम-कृष्ण से विलेन की तुलना पर मचा बवाल
काजोल और सलमान ने 1998 में फिल्म 'जब प्यार किया तो डरना क्या' में भी एक साथ काम किया था। मगर इस दौरान ही दोनों के बीच मतभेद पैदा हो गए थे। हालांकि बाद में सलमान उनकी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में भी कैमियो रोल में दिखे थे। मगर इसके बाद दोनों कभी भी एक साथ नजर नहीं आए। तो क्या 'बिग बॉस' के घर में इनके भी सारे गिले-शिकवे दूर हो जाएंगे, ये तो जब काजोल और सलमान का सामना होगा तभी पता चलेगा।