विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gaurav Khanna Wife: कौन हैं 'बिग बॉस 19' कंटेस्टेंट गौरव खन्ना की पत्नी? ऑडिशन से शुरू हुआ था इश्क

Published: Thu, 28 Aug 2025 02:26 PM (GMT+05:30)

Who Is Gaurav Khanna Wife बिग बॉस 19 में नजर आ रहे गौरव खन्ना इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ...और पढ़ें

बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट गौरव खन्ना की पत्नी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट गौरव खन्ना की पत्नी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 2016 में हुई थी गौरव खन्ना की आकांक्षा से शादी
  2. एक दशक पहले गौरव और आकांक्षा ने की थी शादी
  3. 2015 से गौरव की पत्नी ने शुरू किया था करियर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुपमा में अनुज का किरदार निभाकर मशहूर हुए गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) इन दिनों सलमान खान होस्टेड कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss Season 19) को लेकर चर्चा में हैं। जब से अभिनेता शो का हिस्सा बने हैं, तभी से वह खबरों में बने हुए हैं।

हाल ही में गौरव खन्ना ने बताया कि शादी के 9 साल बाद भी वह और उनकी पत्नी ने बेबी प्लान क्यों नहीं किया। इस पर अभिनेता ने कहा था कि वह पिता बनना चाहते हैं लेकिन उनकी पत्नी मां नहीं बनना चाहती हैं। अब जब से उन्होंने यह रिवील किया है, तभी से वह और उनकी पत्नी सुर्खियों में हैं। लोग उनकी पत्नी के बारे में जानने के लिए भी बेताब हैं।

कौन हैं गौरव खन्ना की पत्नी?

गौरव खन्ना की पत्नी का नाम आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) हैं। वह भी उनकी तरह टीवी इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं। 41 साल की आकांक्षा स्वारागिनी, भूतू और कैसे मुझे तुम मिल गए जैसे टीवी शोज में काम कर चुके हैं। उन्होंने 2015 में अपना करियर शुरू किया था। वह इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें 3 लाख 3 हजार लोग फॉलो करते हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: 'मुझे चाहिए था लेकिन...', पिता बनना चाहते हैं गौरव खन्ना, क्यों बेबी के लिए तैयार नहीं पत्नी?

Akanksha Chamola

Photo Credit - Instagram

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की लव स्टोरी

गौरव और आकांक्षा चमोला की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। उस वक्त अभिनेता पहली नजर में ही उन्हें अपना दिल दे बैठे थे, दूसरी ओर आकांक्षा उनकी फीलिंग्स से अनजान थीं। सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के एक एपिसोड में गौरव ने बताया था कि आकांक्षा के साथ बात करने का बहाना ढूंढने के लिए उन्होंने उनसे एक्टिंग के टिप्स मांगे थे, ताकि वह कोई रोल पा ले। 

Gaurav Khanna Wife

Photo Credit - Instagram

दूसरे ऑडिशन पर जाने के दौरान गौरव ने आकांक्षा को राइड दी और उनसे कहा कि वह उन्हें गूगल करें। एक्टर ने कहा था कि यह सुनते ही वह हंस दी थीं। उन्होंने कहा था, "हंसी तो फंसी। मैं फंस गया।" यही नहीं, गौरव ने आकांक्षा को अपना नाम राकेश बताया था। कपल की शादी को आज 9 साल हो गए हैं। दोनों ने साल 2016 में सात फेरे लिए थे।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 के घर में इस कंटेस्टेंट की बनी सरकार, कैप्टेंसी की दावेदारी जीत शो में चलाएगा अपना राज