Tum Bewafa Ho: निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी का गाना 'तुम बेवफा हो' यूट्यूब पर मचा रहा धमाल, 30 लाख से ज्यादा हैं व्यूज
निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी का इमोशनल कर देने वाला गाना ‘तुम बेवफा हो’ यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया है। ‘तुम बेवफा हो’ गाना इतना पसंद किया जा रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी की हॉट एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस और 'जमाई राजा 2.0' फेम निया शर्मा अपनी हॉटनेस के चलते हमेशा ही इंटरनेट पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं अब निया अपने नए म्यूजिक अलबम 'तुम बेवफा हो' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इए अलबम में निया टीवी के हैंडसम एक्टर अर्जुन बिजलानी के साथ नजर आ रही हैं। अर्जुन और निया का ये ‘तुम बेवफा हो’ बेहद ही इमोशनल है। दोनों का ये गाना कल रिलीज हो चुका है। इस गाने ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। यहां देखें सॉन्ग...
निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी का इमोशनल कर देने वाला गाना ‘तुम बेवफा हो’ यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया है। ‘तुम बेवफा हो’ गाना इतना पसंद किया जा रहा है कि महज 24 घंटे पहले रिलीज हुए इस गाने को अबतक 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। निया और अर्जुन के इस गाने को स्टेबिन बेन और पायल देव ने गाया है। वहीं इस गाने के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं। वहीं अगर इसके म्यूजिक की बात करें तो इसे पायल देव ने म्यूजिक दिया हैं। ये गाना काफी इमोशनल भरा है। दर्शकों को इस गाने में निया और अर्जुन की जोड़ी काफी पसंद आ रही है।
अर्जुन बिजलानी के वर्कफ्रंट के बात करें तो वह छोटे पर्दे के कई हिट टीवी सीरियल जैसे 'नागिन', 'इश्क में मरजवा' में लीड रोल निभा चुके हैं। वहीं निया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह उन्होंने साल 2010 में 'काली - एक अग्निपरीक्षा' से टीवी पर डेब्यू किया था। इसे बाद वह'एक हजारों में मेरी बहना है', 'जमाई राजा', 'इश्क में मरजावां', 'नागिन' जैसे शो से नाम कमा चुकी हैं। वहीं निया ने रोहित शेट्टी के एडवेंचर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया' का खिताब भी अपने नाम किया है।