विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

War 2 Box Office Day 13 Collection: दनादन नोट छाप रही है वॉर, मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर कमाई का खेला बड़ा खेल

Published: Tue, 26 Aug 2025 09:47 PM (IST)

War 2 Collection Day 13 ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन भी ...और पढ़ें

वॉर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे-13/ फोटो- Instagram
वॉर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे-13/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है वॉर 2
  2. मंगलवार को वॉर 2 ने खाते में जमा किए इतने करोड़
  3. अब तक वॉर 2 का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहुंचा इतना कलेक्शन

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 को थिएटर में आए हुए 10 दिन से अधिक हो चुके हैं। पहले वीकेंड जोरदार शुरुआत करने वाली मूवी के बॉक्स ऑफिस पर वर्किंग डेज पर कदम लड़खड़ाए जरूर थे, लेकिन अब अयान मुखर्जी की इस फिल्म ने खुद को संभाल लिया है। 

सोमवार को 2.15 करोड़ के आसपास का कलेक्शन करने वाली इस मूवी के मंगलवार का कलेक्शन सामने आ चुका है। फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन अब तक कितना पहुंचा है, चलिए बिना देरी किए देख लेते हैं। 

मंगलवार को भी वॉर 2 की हुई जबरदस्त कमाई

वॉर 2 इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पहले ही पार कर चुकी है। इंडिया के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी फिल्म का बिजनेस काफी अच्छा चल रहा है। 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तैयारी कर रही इस फिल्म ने मंगलवार यानी कि 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस किया है। 

यह भी पढ़ें- War 2 Collection Day 12: ये क्या हुआ! मंडे टेस्ट में इतने पर सिमट गई वार 2, कलेक्शन देखकर ऋतिक को भी लगेगा झटका

Photo Credit- Instagram

सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने मंगलवार को सिंगल डे में तकरीबन 1.95 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया है। हालांकि, ये अर्ली आंकड़े हैं और सुबह तक मूवी के कलेक्शन में बदलाव देखने को मिल सकता है और कमाई बढ़ सकती है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 13 दिनों में टोटल 226.45 करोड़ का बिजनेस किया है। 

वॉर 2 का 13 डेज का कलेक्शन:

वर्ल्डवाइड  343.75 करोड़
इंडिया नेट  224.5 करोड़
इंडिया ग्रॉस  268.25 करोड़
हिंदी  167.75 करोड़
तमिल  1.95 करोड़
तेलुगु  54.8 करोड़
ओवरसीज  75.5 करोड़
मंगलवार डे-13 1.95 करोड़

वर्ल्डवाइड भी चल पड़ा वॉर 2 का सिक्का

ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'वॉर 2' की स्पीड पहले धीमी थी, लेकिन अब दुनियाभर में भी फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। मूवी की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कमाई 343.75 करोड़ तक पहुंच चुकी है। इस फिल्म को अब अपना बजट निकालने के लिए महज 57 करोड़ रुपए का बिजनेस और करना है। उसके बाद 400 करोड़ कमाते ही फिल्म का बजट रिकवर हो जाएगा। 

Photo Credit- Instagram

वॉर 2 को विदेशों में कितना अधिक फैंस पसंद कर रहे हैं, इस बात का अंदाजा आप मूवी के अभी तक ओवरसीज मार्केट की कमाई से लगा सकते हैं, जोकि 75.5 करोड़ तक है। 

यह भी पढ़ें- War 2 Collection Day 10: वीकेंड पर चमकी ऋतिक रोशन की 'वॉर 2', शनिवार को झमाझम बरसे नोट