विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Urfi Javed ने ब्रालेट की जगह लगाए पिज्जा स्लाइस, फिर खुद ही खाने लगीं, वीडियो देख दंग रहे गए लोग

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Tue, 13 Jun 2023 10:33 AM (IST)

टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद के दिन की शुरुआत सोशल मीडिया बवाली पोस्ट के साथ शुरू होती है। उर्फी हर दिन ...और पढ़ें

Photo Credit: Urfi Javed Instagram Photo Screenshot
Photo Credit: Urfi Javed Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Urfi JavedBold Video: बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट और फैशनिस्टा उर्फी जावेद एक्टिंग की वजह से नहीं, बल्कि अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से जानी जाती हैं। उर्फी कब क्या कर जाएं ये कोई नहीं जानता। उर्फी ने अब तक अपने फैशन से लोगों को होश उड़ा रही हैं। इसी बीच उर्फी ने एक बार फिर से फैशन के नाम पर ऐसा बम फोड़ा हैं कि लोगों का सिर चकरा गया है। उनका वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने फिर से भद्दे कमेंट्स कर उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

उर्फी ने कपड़ों के नाम पर किया नया एक्सपेरिमेंट

उर्फी जावेद का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उनके नए कारनामे को देखकर हर किसी के होश उड़े हुए हैं। उर्फी ने इंस्टाग्राम पर अपना नया वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उर्फी ने ब्रालेट की जगह पर जिस चीज का यूज किया है, उसे देखकर आप यकीन ही नहीं कर पाएंगे। उर्फी ने ब्रालेट की जगह पर पिज्जा के स्लाइस का यूज किया है।

वीडियो में दिखा उर्फी का नया जलवा

उर्फी के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह पिज्जा को जहां एक तरफ ब्रालेट बनाकर पहने नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ वह पिज्जा खाती भी दिख रही हैं। बता दें कि उर्फी ने पिज्जा के दो पीस को एक धागे की मदद से ब्रालेट बनाकर कैरी किया है। इसके साथ उर्फी ने जालीदार शॉर्ट स्कर्ट कैरी की है। अपने लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए उर्फी ने रेड लिपस्टिक लगाई है।

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

लुक देख लोगों ने किए भद्दे कमेंट्स

उर्फी जावेद का लुक देखकर जहां, कई यूजर्स पसंद कर रहे हैं। वहीं, कई उन्हें देखकर भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, 'एक्स्ट्रा चीज कहां है?' एक दूसरा यूजर लिखता है, 'शिट मैन पिज्जा ऑर्डर करती थी अब नहीं खा पाउंगी।' एक ने गुस्से में लिखा, 'खाने की इज्जत कर पागल कभी किसी को खाना नसीब नहीं होता है।' ऐसे कई और कमेंट उर्फी के इस वीडियो पर आ रहे हैं।