विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Urfi Javed: मुंबई की सड़कों पर ऐसा क्या पहनकर निकलीं उर्फी जावेद, यूजर्स बोले- 'भागो भूत आया'

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Thu, 08 Jun 2023 06:32 PM (IST)

Urfi Javed New Video उर्फी जावेद (Urfi Javed) को पहचान पाना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन हो रहा है। अक्सर ...और पढ़ें

Urfi javed, Uorfi Javed Video Photo Credit Instagram
Urfi javed, Uorfi Javed Video Photo Credit Instagram

HighLights

  1. उर्फी जावेद का नया लुक।
  2. मुंबई की सड़कों पर पूरे कपड़े पहने नजर आई।
  3. क्या ये सच में उर्फी है, ये झूठ है- यूजर।

नई दिल्ली, जेएनएन।  Urfi Javed New Video: एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) आज कई बड़े-बड़े फैशन डिजाइनर्स ने काम काम किया है। इस बीच अदाकारा का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमे उर्फी को पहचान पाना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन हो रहा है। अक्सर बोल्ड अंदाज और छोटे कपड़ो में नजर आने वालीं उर्फी ने इस पूरे कपड़ों में दिखाई दी। 

आज ऐसा क्या है पहना उर्फी ने

उर्फी जावेद का लेटेस्ट लुक सामने आया है। इस बार उर्फी ने न तो छोटे कपड़े में नजर आ रही है और ही बोल्ड लुक में। इस वीडियो में देख सकते है उर्फी ब्लू रंग की एक ड्रेस पहनी है, जिस में उनका मुंह तक ढका हुआ है। इस ड्रेस में उर्फी की आंखें, होंठ और हाथ की उंगलियां खुली नजर आ रही है। बाकी पूरा बदन ढका हुआ है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन

उर्फी का ये लुक कई लोगों को पसंद आ रहा है तो वहीं कुछ लोग उन्हें पहचान ही नहीं पा रहे। एक यूजर ने लिखा- 'आज उर्फी ने सबका मुंह बंद कर दिया, चमत्कार कर दिया।' एक दूसरे ने लिखा-'क्या ये सच में उर्फी है, ये झूठ है, ऐसा नहीं हो सकता।' तीसरे यूजर ने लिखा- ' भागो-भागो भूत आया। चौथे ने लिखा, आज उर्फी में देवी आ गई है।'

एक्ट्रेस का टीवी करियर

एक्ट्रेस ने अब तब बॉलीवुड के दो मशहूर डिजाइनर के साथ काम किया है, जिसमें अबू जानी-संदीप खोसला और अमित अग्रवाल का नाम शामिल है। उर्फी जावेद के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2016 में टीवी इंडस्ट्री में करियर शुरू किया था। उर्फी जावेद टीवी सीरियल्स के अलावा 'बिग बॉस ओटीटी' और 'स्पिल्ट्सविला' जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आईं।