यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Urfi Javed Video: टॉपलेस होकर रेस्टोरेंट पहुंची उर्फी, भड़के लोगों ने कहा- ये बच्चों को खराब कर रही हैं
आपको बता दें कि इससे पहले उर्फी ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपनी अपर बॉडी पर कोई ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Urfi Javed Video: बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट उर्फी जावेद ने ठान लिया है कि वो इस कड़कड़ाती ठंड में सोशल मीडिया पर आग लगाकर ही मानेंगी। एक बार फिर से उर्फी का टॉपलेस वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल काट रहा है। उर्फी एक नया वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें वो टॉपलेस नजर आ रही हैं। उनके ये फिर से फैंस के बीच सुर्खियों में बना हुआ है।
टॉपलेस होकर पार्टी में पहुंची उर्फी
उर्फी जावेद का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उर्फी टॉपलेस होकर बवाल मचा दिया। अपने बदन को ढकने के लिए उन्होंने डायमंड स्टोन से बने एक लंबे नेकलेस का यूज किया है। वहीं उसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर की शॉर्ट स्कर्ट पहनी हैं, जो साइड में जालीदार है। इसके साथ उन्होंने बन बनाकर अपने को स्टाइल दिया है। उनका ग्लिटरी मेकअप उन्हें और भी खूबसूरत बना रहा है। हाई हील्स के साथ उर्फी ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। उनका ये वीडियो हमेशा की तरह ही लोगों के होश उड़ा रहा है।
न्यू ईयर पार्टी में हुईं शामिल
दरअसल, उर्फी जावेद अपने खास दोस्तों के साथ न्यू ईयर से पहले मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उर्फी को देखकर पापाराजी ने उन्हें फिर से अपने कैमरे में कैद करने का मौका हाथ से जाने नहीं दिया। उर्फी पापाराजी को बार-बार रुक कर पोज देती दिख रही हैं।
फैंस ने किया ट्रोल
उर्फी फिर से ट्रोल के निशाने पर आ गई हैं। उनके इस वीडियो पर कमेंट कर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'इसको किसी चिड़ियाघर में बंद करो ऐसे ये खुले आम घूम कर बच्चों को खराब कर रही हैं।' एक ने लिखा, 'इसकी अपनी ही एक अलग दुनिया है...जिसमे ये फैशन की टीचर भी खुद है और स्टूडेंट भी खुद।' इस तरह के कई कमेंट उर्फी के वीडियो पर आ रहे हैं।