विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Urfi Javed ने किया खुलासा आखिर क्यों पहनती हैं अतरंगी कपड़े, कहा- 'लोग मेरी इज्जत नहीं करते'

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Wed, 05 Jul 2023 04:54 PM (IST)

उर्फी जावेद ने अपने अटपटे फैशन सेंस से हमेशा सुर्खियां बटोरी हैं। फल फूल बैग या कचड़े के डिब्बे तक ...और पढ़ें

File Photo of Urfi Javed. Photo Credit: Instagram
File Photo of Urfi Javed. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. बोल्ड फैशन च्वाइसेज के लिए फेमस हैं उर्फी जावेद
  2. एक्ट्रेस ने बताया अतरंगी स्टाइल कपड़े पहनने का कारण
  3. उर्फी को उनकी ड्रेसिंग सेंस के लिए किया जाता है ट्रोल

नई दिल्ली, जेएनएन। इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपनी ड्रेसिंग सेंस के जरिये अटेंशन पाने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देतीं। उनकी फैशन च्वाइस ने ही उन्हें बाकियों से अलग साबित किया है। अपनी एक्सपोजिंग ड्रेसिंग स्टाइल से उन्हें हमेशा मीडिया अटेंशन मिली है। अतरंगी तरह से तैयार होने के लिए ही वह कई बार ट्रोल भी हुईं, लेकिन उन्होंने यही साबित किया कि इस बात से उन्हें कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है।

ट्रोलिंग करती है परेशान

हाल ही में एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में उर्फी ने खुलासा किया कि क्यों वह इस तरह के कपड़े पहनकर सबके सामने आती हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस ने यह भी कंफेस किया कि ट्रोलिंग उन्हें परेशान करती है। जब उन्हें कोई डिजाइनर कपड़े नहीं देता था, तब वह कैसे अपने लिए कपड़ों का इंतजाम करती थीं, वैगरह सभी चीजों का एक्ट्रेस ने खुलासा किया।

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

उर्फी ने बताया अतरंगी कपड़े पहनने का कारण

उर्फी ने कहा कि उन्हें खूब ट्रोल किया जाता है, जिससे वह काफी परेशान हो जाती हैं। लेकिन अब वह इन बातों पर इतना ध्यान नहीं देतीं कि कौन क्या कहता है। उन्होंने कहा कि लोग उनके पीठ पीछे खूब बातें करते हैं। उर्फी ने यह भी कहा कि उन्होंने लोकप्रियता हासिल की है, लेकिन लोग उनका सम्मान नहीं करते, और कोई उनके साथ काम नहीं करना चाहता। वह अटेंशन चाहती हैं, और इसलिए इस तरह के कपड़े पहनती हैं।

इस तरह करती हैं खुद को मोटिवेट

एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि ट्रोलिंग उन्हें परेशान करती है, लेकिन यह सब सिर्फ 5-10 मिनट तक रहता है। इसके बाद वह खुद को इस तरह मोटिवेट करती हैं, "वह सब बदसूरत हैं, तुम बहुत सुंदर हो।''

उर्फी जावेद ने इन सीरियल्स में किया है काम

उर्फी ने 'बेपनाह', 'कसौटी जिंदगी की' और 'बड़े भैया की दुल्हनिया' जैसे शो में काम किया है। हालांकि, इन सीरियल में उनका रोल बहुत लंबा नहीं था। वह 'बिग बॉस ओटीटी' का हिस्सा भी रह चुकी हैं।