विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Urfi Javed: दुबई में रिवीलिंग कपड़े पहनने पर उर्फी के खिलाफ क्या पुलिस ने लिया था एक्शन? एक्ट्रेस ने बताया सच

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Thu, 22 Dec 2022 11:19 AM (IST)

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट उर्फी जावेद शो के बाद से ही अपने कपड़ों को लेकर लगातार चर्चा ...और पढ़ें

Photo Credit : Urfi Javed Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Urfi Javed Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT fame Urfi Javed Video: टीवी की जानी मानी फैशन डीवा उर्फी जावेद हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। वो कभी अपने रिवीलिंग कपड़ों की वजह से तो कभी स्टार्स संग पंगों को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों वो अपने दुबई ट्रिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस वक्त उर्फी दुबई में अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं। एक तरफ जहां दुबई पहुंचते ही उर्फी की तबीयत खराब हो गई थी, वहीं अब उनके रिवीलिंग कपड़ों को लेकर वहां भी बवाल मच गया है। उर्फी को लेकर मीडिया में खबर आ रही है कि रिवीलिंग कपड़े पहनने की वजह से उन्हें दुबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस न्यूज ने एक्ट्रेस के फैंस को काफी बड़ा झटका दिया। अब उर्फी ने खुद इस पूरे मामले का सच बताया।

क्या दुबई पुलिस ने उर्फी को लिया हिरासत में?

उर्फी जावेद ने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रिवीलिंग कपड़े पहनने के बाद उन्हें हिरासत में लेने की पूरी बात का सच का खुलासा किया। उर्फी ने इंटरव्यू में बताया, 'सेट पर पुलिस आई थी ये सच है, लेकिन मेरी वजह से नहीं, बल्कि हम जिस लोकेशन पर शूट कर रहे थे, उसमें कुछ इश्यू हो गया था। इसी वजह से पुलिस सेट पर आई थी। पुलिस सेट पर शूट रोकने आई थी, क्योंकि लोकेशन में कुछ प्रॉब्लम हो गई थी।

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

शूट की टाइम लिमिट हो गई थी खत्म

उर्फी ने आगे बताया, 'हम पब्लिक प्लेस पर शूटिंग कर रहे थे। इसलिए हमें शूटिंग के एक टाइम लिमिट दी गई थी। ऐसे में प्रोडक्शन टीम ने भी टाइम एक्सटेंड नहीं किया था, इसी वजह से वहां पर पुलिस आ गई थी और हमें शूटिंग को रोक कर वहां से जाना पड़ा। इसके बाद हमने अपने बचे हुए शूटिंग पार्ट को अगले दिन शूट किया। फिलहाल सारा मामला सुलझ गया है। वहीं, पुलिस का सेट पर आने से मेरे रिवीलिंग कपड़ों से कोई लेना-देना नहीं है।'

रिवीलिंग कपड़ों की वजह से उर्फी को पकड़ने उड़ी थी अफवाह?

दरअसल, हाल ही में खबर आई थी कि उर्फी जावेद को दुबई पुलिस ने हिसारत में ले लिया है, क्योंकि वो दुबई की सड़कों पर रिवीलिंग कपड़े पहन कर घूम रही थीं। इस खबर ने उर्फी के फैंस को काफी डिस्टर्ब कर दिया था। हर किसी को लगा था कि उर्फी इस बार कपड़ों की वजह से बड़ी मुसीबत में फंस गई हैं।