यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Urfi Javed: उर्फी जावेद अब से नहीं पहनेंगी अतरंगी कपड़े? एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई, बोलीं- 'यह मेरी बचकानी हरकत'
Urfi Javed बात जब भी अतरंगी फैशन सेंस की आती है तो उर्फी जावेद का नाम इस लिस्ट में सबसे ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद हमेशा की अपने अतरंगी फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। इसी ड्रेसिंग सेंस के कारण लोगों ने उन्हें नोटिस करना शुरू किया और आलम यह है कि उन्हें बड़े फैशन डिजाइनर्स भी अब अप्रोच करने लगे हैं। एक्ट्रेस का स्टाइल स्टेटमेंट काफी अलग है, और इसी कारण उन्हें कई बार बुरी तरह ट्रोल किया गया है।
उर्फी ने किया था माफिनामा ट्वीट
हाल ही में उर्फी ने एक ट्वीट किया, जिसे सुन सभी हैरत में पड़ गए थे। उनका वह ट्वीट किसी ब्रेकिंग न्यूज से कम भी न था। दरअसल, उर्फी ने शुक्रवार को माफिनामा ट्वीट पोस्ट करते हुए कहा था वह जो भी पहनती हैं, उससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। इसके लिए माफी मांगते हुए उन्होंने कहा कि अब से लोगों को एक बदली हुई उर्फी मिलेगी। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को उनके कपड़े भी बदले हुए मिलेंगे।
एक्ट्रेस ने बताई ट्वीट की सच्चाई
कुछ यूजर्स को लगा कि रमजान के महीने में उर्फी जावेद का ऐसा करना ठीक रहेगा। हालांकि, एक अप्रैल को इस ट्वीट की सच्चाई बताते हुए उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक मजाक था। उर्फी ने ट्वीट किया, 'अप्रैल फूल, मैं जानती हूं कि यह मेरी बचकानी हरकत है।'
.jpg)
सीरियल और रियलिटी शो में आ चुकी हैं नजर
उर्फी जावेद 'बेपनाह', 'कसौटी जिंदगी की' समेत कई शो में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने 'स्प्लिस्टविला 14' और 'बिग बॉस ओटीटी 1' में भी अपनी उपस्थिती दर्ज कराई है।
