यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Urfi Javed Tweet: क्या वाकई में अब बदल गई हैं उर्फी जावेद? ट्वीट कर मांगी माफी, कहा- 'बदल लूंगी खुद को'
हाल ही में करीना कपूर ने उर्फी के लुक और कॉन्फिडेंस की तारीफ की थी। इसके बाद से ही उर्फी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। ‘बिग बॉस ओटीटी‘ कंटेस्टेंट उर्फी जावेद को अच्छे से पता है कि लाइमलाइट में कैसे बने रहना है। उर्फी कभी अपने बोल्ड कपड़ों को लेकर तो कभी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसी बीच उर्फी एक बार फिसे खबरों में छाई हुई हैं, लेकिन इस बार अपने कपड़ों की वजह से नहीं, बल्कि अपने एक ट्वीट के चलते। उनके इस ट्वीट ने यूजर्स को चौंका दिया है।
क्या सच में बदल गई हैं उर्फी जावेद?
उर्फी जावेद ने शुक्रवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट कर फैंस को हैरान का दिया है। इस ट्वीट के बाद हर तरफ एक ही चर्चा हो रहा है कि क्या उर्फी का अतरंगी फैशन अब देखने को नहीं मिलेगा। बता दें कि शुक्रवार को उर्फी ने एक माफीनामा ट्वीट लिखा है। इसमें वह लिखती हैं, ‘मैं जो पहनती हूं उससे भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगती हूं। अब से आप लोग एक बदली हुई उर्फी को देखेंगे। बदले हुए कपड़े। माफी।‘ इस ट्वीट पर यूजर्स के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं।
.jpg)
फैंस को लग रहा है मजाक
बता दें कि उर्फी जावेद के इस ट्वीट को कई यूजर्स मजाक समझ रहे हैं। उनको लग रहा है कि उर्फी अप्रैल फूल बनाने की तैयारी में हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘कुछ नहीं 1 अप्रैल के दिन बुद्धू बनाने का तरीका है।' एक यूजर ने कहा, ‘अच्छी बात है रमजान में ऐसा करना सही है।' एक ने लिखा, ‘देखते हैं ये सुधरती है या नहीं।' एक यूजर ने कहा, 'फिर तुमको फेम कैसे मिलेगा।'
उर्फी ने रस्सियों को लपेटा था बॉडी पर
आपको बता दें कि हाल ही में उर्फी जावेद अपने लुक को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। उन्होंने ब्रालेस होकर ग्रीन कलर की रस्सियों को अपने बदन पर लपेटा था। इसके साथ ही उर्फी ने स्किन कलर के अंडरगारमेंट्स पर हरे रंग की रस्सियों से बनी पैंट पहनी थी। इसी रस्सी से उर्फी ने टॉप भी बनाकर पहना हे। इस ड्रेस में उर्फी का पूरा बदन साफ दिखाई दिया। देखने की बात ये है कि उर्फी ने इस ड्रेस के साथ एक लंबी चोटी बनाई और उस पर गजरा लगाया था।
